Mercury Planet Margi: ज्योतिष शास्त्र अनुसार जब भी कोई ग्रह गोचर या मार्गी होता है, तो इसका सीधा असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि बुध देव 10 सितंबर कन्या राशि में वक्री हुए थे और वह 2 अक्टूबर को मार्गी होने जा रहे हैं। बुध देव अभी कन्या राशि में भ्रमण कर रहे हैं, जो इनकी उच्च की राशि मानी जाती है। इसलिए बुध ग्रह की चाल का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको बुध का मार्गी होना अत्यंत लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…
सिंह राशि: बुध ग्रह अपनी उच्च राशि कन्या में मार्गी होना सिंह राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से दूसरे स्थान में मार्गी हुए हैं। धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको उधार दिया हुआ धन मिलने के योग हैं। वहीं व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। साथ ही इस समय आप पार्टनरशिप का काम स्टार्ट कर सकते हैं। इस दौरान आप अगर विदेश यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो जा सकते हैं। आप लोग इस समय एक टाइगर स्टोन धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी साबित हो सकता है।
वृश्चिक राशि: बुध ग्रह के अपनी उच्च राशि में मार्गी होने के बाद आप लोगों की जिंदगी में अहम बदलाव आ सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव में मार्गी हुए हैं। जिसे कुंडली का महत्वपूर्ण स्थान माना गया है। साथ ही इसे आय और लाभ का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। वहीं इस दौरान जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। घर में धार्मिक या मांगिलक कार्यक्रम हो सकता है। साथ ही इस दौरान स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी में अगर आप धन निवेश करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं। समय अच्छा है। आप लोग इस दौरान एक फिरोजा रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी साबित हो सकता है।
धनु राशि: बुध ग्रह का मार्गी होना आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है । क्योंकि आपकी राशि से बुध ग्रह दशम स्थान में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे कार्यक्षेत्र, कारोबार और नौकरी का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं इस समय व्यापार विस्तार के भी योग बन रहे हैं।
वहीं इस समय आप व्यापार में निवेश भी कर सकते हैं। समय अनुकूल है। कार्यस्थल पर बॉस आपसे खुश हो सकते हैं और आपको कई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।