Grah Gochar November 2022: दिसंबर में भी कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे और राशि परिवर्तन कर दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका प्रभाव सभी 12 राशि के लोगों पर पड़ेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिसंबर में ग्रहों के गोचर से कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं। एक ही राशि में तीन ग्रह गोचर करेंगे। बुध देव 3 दिसंबर को धुन राशि में गोचर करेंगे। वहीं शुक्र देव 5 दिसंबर को और सूर्य देव 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के एक ही राशि में गोचर से कई राशि के लोगों के लिए समय अच्छा हो सकता है। आइए जानते हैं कि इस अवधि में किन-किन राशि के लोगों को लाभ हो सकता है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए एक ही राशि के तीन ग्रहों का गोचर उत्तम समय लेकर आ सकता है। करियर में तरक्की मिल सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने की योजना बना रहे छात्रों को भी सुखद परिणाम मिल सकते हैं। इस अवधि में धर्म के प्रति रूझान बढ़ सकता है। इस गोचर से जातकों के घर में सुख-समृद्धि आ सकती है।
सिंह राशि
इस राशि के जातक, जो शेयर मार्केट आदि से जुड़े हैं। शुक्र देव का गोचर उन्हें लाभ दे सकता है। वहीं सूर्य देव के गोचर से छात्र जातकों के लिए उत्तम समय आ सकता है। कई जातकों को शुक्र देव के गोचर से संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य और शुक्र देव का गोचर लाभदायक हो सकता है। जातकों का आत्मविश्वास बढ़ सकता है। पेशेवर जीवन के लिए भी समय अच्छा हो सकता है। आपके रिश्ते मजूबत हो सकते हैं और लाभ भी प्राप्त हो सकता है।
वृश्चिक राशि
जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। कारोबार से लिए भी यह उत्तम समय हो सकता है और लाभ भी मिल सकता है। निवेश से आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वहीं नौकरी पेशा जातकों के वेतन में बढ़ोतरी और प्रमोशन भी हो सकते। इस अवधि में परिवार का पूरा सहयोग मिल सकता है।
धनु राशि
इस राशि वाले जातकों के लिए इन तीनों ग्रहों का गोचर बेहत लाभप्रद हो सकता है। व्यवसाय में लाभ प्राप्ति के साथ सामाजिक पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर भी समय आपके अनुकूल हो सकता है। साथ ही अन्य कई फायदे भी हो सकते हैं।