Govardhan Puja 2023 Date: गोवर्धन पूजा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह त्योहार हर साल कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति बनाने की परंपरा है। साथ ही यह त्योहार भगवान श्री कृष्ण और गाय माता को समर्पित है। वहीं मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण ने देवों के राजा इंद्र का घमंड चूर करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठा लिया था और गोकुल के लोगों की रक्षा की थी। ये त्योहार मथुरा और वृंदावन में विशेष रूप से मनाया जाता है। आइए जानते हैं तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा- विधि…
गोवर्धन पूजा तिथि 2023 (Govardhan Puja Tithi 2023)
वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 नवंबर मंगलवार को 4 बजकर 19 मिनट से आरंभ होकर 15 नवंबर बुधवार को दोपहर 2 बजकर 41 मिनट पर समाप्त हो रही है। वहीं शास्त्रों के अनुसार गोवर्धन पूजा प्रदोष काल के समय की जाती है। इसलिए इस साल गोवर्धन पूजा 14 नवंबर मंगलवार को मनाई जाएगी।
गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त 2023 (Govardhan Puja Shubh Muhurat 2023)
गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 4 बजकर 18 मिनट से लेकर 8 बजकर 42 तक है। इस शुभ मुहूर्त में आप गोवर्धन पूजा कर सकते हैं। जिससे आपके ऊपर भगवान कृष्ण की विशेष कृपा रहेगी। साथ ही घर में सुख- समृद्धि का वास रहेगा।
गोवर्धन पूजा पूजा- विधि 2023 (Govardhan Puja Vidhi 2023)
इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान को बनाया जाता है। साथ ही उनको सजाया जाता है। वहीं इसके बाद दीप और धूप जलाएं। साथ ही गोवर्धन भगवान को हल्दी,कुमकुम, फूल अर्पित करें। इसके बाद श्री कृष्ण के मंत्रों का उच्चारण करें। साथ ही इस दिन अन्नकूट का प्रसाद लगाने का विधान है। वहीं गोवर्धन भगवान की सात परिक्रमा करें। वहीं इस दिन गौ धन (गायों) की पूजा करने का भी विधान है। क्योंकि गायों को देवी लक्ष्मी का रूप कहा जाता है। जिस प्रकार देवी लक्ष्मी अपने सभी भक्तों पर सुख-समृद्धि फैलाती हैं, उसी प्रकार गाय अपने दूध से हमें स्वस्थ जीवन प्रदान करती हैं।
