Gemini Yearly Horoscope Prediction in Hindi, Mithun Rashi Ka Varshik Rashifal (मिथुन वार्षिक राशिफल 2026): ज्योतिष शास्त्र अनुसार मिथुन राशि से स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध होते हैं। बुध देव को ज्योतिष में बुद्धि, व्यापार, तर्क शक्ति और ज्ञान के कारक माने जाते हैं। वहीं अगर आपकी 1 जनवरी की गोचर कुंडली की बात करें तो गुरु बृहस्पति आपकी राशि में ही लग्न में स्थित रहेंगे, वहीं जून में यह धन भाव में विचरण करेगे। वहीं तीसरे भाव में केतु ग्रह संचऱण कर रहे हैं। साथ ही सातवें भाव में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल ग्रह स्थित रहेंगे। साथ ही अष्टम भाव में राहु ग्रह स्थित रहेंगे। साथ ही शनि देव देव आपके कर्म भाव पर रहेंगे और चंद्रमा उच्च के विराजमान होकर 12वें भाव में रहेंगे। तो ऐसे में इस साल आपको गुरु, शनि और केतु का गोचर शुभ रहेगा। आइए जानते हैं मिथुन राशि (Mithun Rashifal 2026) वालों को 2026 करियर, कारोबार और पारिवारिक जाीवन के लिए कैसा रहेगा…

Taurus Yearly Horoscope 2026: वृष राशि वालों के लिए साल 2026 कैसा रहेगा, जानें करियर, कारोबार और वैवाहिक जीवन का हाल

मिथुन राशि वालों का काम- कारोबार (Business Of Mithun Zodiac In 2026)

आप 15 फरवरी से जुलाई तक कोई नया कार्य कर सकते हैं। नौकरी बदल सकते हैं। वहीं इस साल पूरी साल व्यापार अच्छा चलेगा। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर स्थित हैं। वहीं राहु ग्रह इनकम भाव पर हैं। तो आपकी आय़ भी अच्छी रहेगी। वहीं विदेशों से भी लाभ रहेगा। लेकिन 18 सितंबर से 12 नवंबर तक कोई नया काम शुरू नहीं करें और न ही नौकरी बदलें।

मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Mithun Zodiac In 2026)

इस साल मे आपको मार्च, अप्रैल और मई के महीने में आर्थिक लाभ हो सकता है। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। वहीं 16 अगस्त से 15 सिंतबर तक का समय भी अच्छा रहेगा। वहीं इसके बाद 15 नवंबर से 16 दिसंबर तक का समय अच्छा रहेगा। इस समय आपको धनलाभ होगा। साथ ही फंसा हुआ पैसा मिलेगा।

मिथुन राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Mithun Zodiac In 2026)

वहीं छात्रों के लिए यह साल अच्छा रहेगा। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर गुरु ग्रह स्थित हैं तो जो भी लोग शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। फरवरी से जून तक का समय अच्छा है। वहीं प्रतियोगी छात्रों के लिए समय बेहतर है। बस आपको मेहनत करनी है। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो उनकी मुराद पूरी हो सकती है।

मिथुन राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2026 (Married Life And Relationship Of Mithun Zodiac In 2026)

वहीं अगर मिथुन राशि वालों के दांपत्य जीवन की बात करें तो आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर गुरु ग्रह स्थित हैं। इसलिए जो लोग कुंवारे हैं उनको विवाह के योग बनेंगे। साथ ही गुरु की पंचम भाव पर दृष्टि है तो प्रेम विवाह हो सकता है। वहीं जून से पहले संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। लेकिन वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल का योग बन रहा है। लेकिन जनवरी के महीने में जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। इसलिए इगो और घमंडी होने से बचें।

मिथुन राशि वालों का स्वास्थ्य 2026 (Health Of Mithun Zodiac In 2026)

इस साल आपकी सेहत की बात करें तो 14 जनवरी के बाद आपके सेहत का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से अष्टम भाव पर विचरण करेंगे। मतलब जनवरी, फरवरी और मार्च के महीने में आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए। वहीं जनवरी के महीने में आपको थोड़ा तनाव हो सकता है। साथ ही वर्क लोड ज्यादा हो सकता है। वहीं 18 सितंबर से 12 नवंबर के समय भी थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। 

करें ये महा उपाय 2026 (Remedy For Mithun Zodiac 2026)

आप लोगों को जनवरी, फरवरी और मार्च में सूर्य देव की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। साथ सूर्य देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। वहीं सुंदरकांड का पाठ करें। मंगलवारा को हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं। साथ ही हनुमान जी को पीपल के पत्तों की माला पहनाएं। 

18 महीने बाद महालक्ष्मी राजयोग बनने से इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, चंद्र और मंगल की रहेगी असीम कृपा, अचानक धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल