Shukra Varun Navpancham Rajyog: वैदिक पंचांग के अनुसार व्रत और त्योहार पर ग्रह गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं इस दिन शुक्र और वरुण नवपंचम राजयोग बना रहे हैं। इस दिन शुक्र ग्रह कर्क राशि में स्थित रहकर वरुण ग्रह के साथ मिलकर 120 डिग्री पर नवपंचम राजयोग बनाएंगे। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

3 दिन बाद बनने जा रहा बुध और केतु का दुर्लभ संयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपके अटके हुए कार्य बनेंगे। वहीं कारोबारियों को अच्छा धनलाभ होगा। वहीं कोई बड़ी व्यवसायिक डील हो सकती है। साथ ही नए साझेदार कारोबार संग जुड़ेंगे, जिससे काफी लाभ होगा। इसके अलावा परिवारवालों के बीच की दूरियां कम होंगी और धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा। वहीं इस समय आप धन की सेविंग कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

नवपंचम राजयोग बनना कर्क राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपके लिए यह समय सामाजिक और वित्तीय सफलता ला सकता है। दोस्तों और समूहों के साथ सहयोग से बड़े फायदे मिलेंगे। वहीं इस दौरान आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आय में वृद्धि हो सकती है। वहीं इनकम के नए स्त्रोत प्राप्त हो सकते हैं। वहीं इच्छाओं की पूर्ति होगी।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही यह समय आपके लिए नई चीजें सीखने, आध्यात्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने या लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनाने का है। नौकरी या बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं। इस समय अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल बड़े लक्ष्यों को हासिल करने में करें और सामाजिक आयोजनों में हिस्सा लें। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। 

धन- समृद्धि के लिए गणेश चतुर्थी पर करें इस प्रभावशाली स्त्रोत और मंत्रों का जाप, बरसेगी गणपति की कृपा, संकटों से मिलेगी मुक्ति


यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल