Ganesh Chaturthi 2025: वैदिक ज्योतिष में गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है। इस साल यह त्योहार 27 अगस्त से शुरू होगा और 8 सितंबर तक चलेगा। आपको बता दें कि इस दौरान गणेश की पूजा- अर्चना की जाती है। साथ ही पहले दिन घर और बाजारों में गणेश जी विराजित किए जाते हैं। वहीं इस बार गणेश चतुर्थी पर 5 दुर्लभ संयोग बनने जा रहे हैं, जिसमें सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, प्रीति योग, इंद्र योग और ब्रह्म योग शामिल है। ऐसे में इन योगों के बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। निवेश से लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं य लकी राशियां कौन सी हैं…
12 साल बाद देवताओं के गुरु बृहस्पति करेंगे उच्च राशि कर्क में गोचर, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए 5 ग्रहों का दुर्लभ संयोग लाभकारी साबित हो सकता है इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय़ के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं आपको निवेश से लाभ मिल सकता है। साथ ही व्यापारियों के लिए अब समय है अपनी क्षमता और रचनात्मकता दिखाने का। व्यापारी वर्ग के जातक इस अवधि में काफी पैसा कमाएंगे। साथ ही भविष्य में लाभ दिलाने वाली कुछ और भी योजनाओं में आप निवेश कर सकते हैं। वहीं इस दौरान आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।
तुला राशि (Libra Zodiac)
पांच ग्रहों का दुर्लभ संयोग तुला राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं विवाहित तुला राशि के लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, जबकि वैवाहिक जीवन में रोमांस और गहराई का नया रंग देखने को मिलेगा। वहीं व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं रुके हुए कार्य बनेंगे। वहीं आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा और लोग आपके व्यवहार, शैली और मधुर स्वभाव की ओर आकर्षित होंगे।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए 5 ग्रहों का दुर्लभ संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपको अपने फंसा हुआ धन भी वापस मिल सकता है। जिसे लेकर आप काफी समय से बहुत ही चिंतित थे। अब आपकी कई मुश्किलें आसान होंगी। साथ ही अचानक लाभ मिलने के योग भी हैं। वहीं इस दौरान आफको कोई छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आपको कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। वहीं इस अवधि में आप कुछ ऐसे कठिन निर्णय ले सकते हैं जिनसे आपको लाभ मिल सकता है। साथ ही नौकरीपेशा वर्ग के लोगों को कार्यस्थल पर अब सराहना मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: