Ganesh Chaturthi 2023: ज्योतिष शास्त्र अनुसार व्रत एंव त्योहार पर ग्रहों के गोचर से शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गणेश चतुर्थी पर 300 साल बाद 3 शुभ योग बनने जा रहे हैं। यह योग शुक्ल योग, ब्रह्रा योग और शुभ योग रहेंगे। जिससे 3 राशि के जातकों पर गणेश जी की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही इन राश वालों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार हैं। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए 3 शुभ योग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको संंतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपके जो जरूरी काम रुके हुए थे वो बनेंगे। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। करियर के लिहाज से बहुत ही शुभ फल देने वाला समय है। आपको सफलता प्राप्त होगी। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। कोई योजना सफल हो सकती हैं। वहीं इस समय आप प्रापर्टी में निवेश कर सकते हैं, जो लाभकारी रहेगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
तीन शुभ योगों का बनना आप लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं इस समय छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। साथ ही मेहनत करने पर आपको लाभ होगा और महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी। वहीं जो लोग कारोबारी हैं, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। आपक इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। साथ ही कार्य सिद्ध हो सकते हैं। साथ ही आय में वृद्धि होगी और पार्टनर के साथ पहले से और बेहतर होंगे।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों को 3 शुभ योग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। आपको व्यवसाय में विशेष लाभ होगा और कार्य की सराहना होगी। इस बीच आपका मुनाफा बढ़ जाएगा। साथ ही इस समय आप छोटी या बड़ी यात्रा भी कर सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों का इंक्रीमेंट या प्रमोशन हो सकता है। साथ ही आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का लाभ हो सकता है।