Ganesh Chaturthi 2023: आज यानी 19 सितंबर से गणेशोत्सव शुरू हो गया है। यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है और लोग इस अवधि में बप्पा को अपने- अपने तरीके से पूजा करके प्रसन्न करते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं गणेशोत्सव के दौरान आप लोगों को राशि अनुसार किन मंत्रों का जप करना चाहिए और किन चीजों का भोग लगाना चाहिए…

मेष राशि (Aries Zodiac)

ज्योतिष अनुसार भगवान गणेश जी की पूजा में मेष राशि के लोगों को  ‘ॐ वक्रतुण्डाय हुं’ मंत्र का जप करना चाहिए। साथ ही प्रतिदिन गुड़ या लाल रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। वहीं पूजा लाल रंग के वस्त्र पहनकर करनी चाहिए।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोग पीले या सफेद रंग के वस्त्र धारणकर भगवान गणेश की पूजा करें और  ‘ॐ हीं ग्रीं हीं’ मंत्र का जप करें। साथ ही बप्पा को रोज मिश्री का भोग लगाएं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोग बप्पा की पूजा करते समय ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जप करें। साथ ही हरे रंग का मोदक या मिठाई का भोग लगाएं। वहीं मिथुन राशि के लोगों को पूजा करते समय हरे रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

ज्योतिष शास्त्र अनुसार कर्क राशि के लोगों को सफेद रंग के वस्त्र पहनकर गणेश जी पूजा करनी चाहिए। साथ ही ॐ वरदाय नः या ॐ वक्रतुण्डाय हूं मंत्र का जप करना चाहिए। वहीं अगर भोग की बात करें तो आप लोगों को  नारियल के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों को भगवान गणेश जी पूजा करते समय  ॐ सुमंगलाये नमः मंत्र का जप करना चाहिए। साथ ही आप लोगों को पीले या नारंगी रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए। वहीं बप्पा की पूजा में मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

कन्‍या राशि (Kanya Zodiac)

जिन लोगों की कन्या राशि है। उन लोगों को भगवान गणेश जी पूजा करते समय ॐ चिंतामण्ये नमः मंत्र का जप करना चाहिए। साथ ही भगवान को दूर्वा अर्पित करनी चाहिए। साथ ही गुलाबी या हरे रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करनी चाहिए।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों को पूजा के समय सफेद रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। साथ ही आप लोगों को पूजा करते समय  ॐ वक्रतुण्डाय नमः मंत्र का जप करना चाहिए। वहीं भगवान गणेश जो 5 नारियल अर्पित करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

ज्योतिष शास्त्र अनुसार आप लोगों को गणेश की पूजा के दौरान ॐ नमो भगवते गजाननाय मंत्र का जप करना चाहिए। साथ ही भगवान को लाल की रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। वहीं पूजा लाल रंग के वस्त्र पहनकर करनी चाहिए।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों को हरे रंग के कपड़े पहनकर बप्पा की पूजा करनी चाहिए। साथ ही बेसन के लड्डुओं का भोग लगाना चाहिए। वहीं हरे रंग की वस्त्र पहनने चाहिए।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के जातकों को पूजा के समय नीले या बेंगनी रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। साथ ही बप्पा की पूजा करते समय ॐ गं नमः मंत्र का जप करना चाहिए। वहीं पान, सुपारी, इलाइची, इत्र और दूर्वा अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको गणेश जी असीम कृपा प्राप्त होगी।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों को बप्पा की पूजा करते वक्त नीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। साथ ही पूजन के वक्‍त ॐ गण मुत्कये फट् मंत्र का जप करना चाहिए। वहीं गणेश जी को लाल रंग का फूल चढ़ाना करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल