Ganesh Chaturthi 2023: सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है। वैसे हर मास के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी पड़ती है। लेकिन भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन बप्पा का जन्म हुआ था। इसी के कारण इसे गणेशोत्सव के नाम से जानते हैं, जो पूरे 10 दिनों तक चलते हुए अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त होता है। इस दिन बप्पा गणपति घर, सार्वजनिक पंडालों में विधिवत तरीके से विराजते हैं।  इस साल गणेश चतुर्थी 19 सितंबर, मंगलवार से शुरू हो रही है। इस दिन से अगले 10 दिनों तक भगवान गणेश की विधिवत पूजा करते हैं। । भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए लोग विभिन्न तरह से उनकी पूजा करते हैं।

शास्त्रों के अनुसार कहा जाता है कि जितनी जल्द भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। उतनी ही जल्दी वह रुष्ठ भी हो जाते हैं। वेद-शास्त्रों के अनुसार, भगवान गणेश को कौन सी चीजें चढ़ाना वर्जित माना जाता है।

भगवान गणेश को न चढ़ाएं ये चीजें

गणेश जी को न चढ़ाएं तुलसी

भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी को तुलसी दल अति प्रिय है। लेकिन भगवान गणेश को चढ़ाने की मनाही है। पौराणिक कथा के अनुसार, तुलसी ने भगवान गणेश से विवाह करने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन गणपति जी ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। जिसके बाद तुलसी जी से रुष्ट होकर गणेश जी को दो शादी होने का शाप दे दिया था। इससे क्रोधित होकर भगवान गणेश ने भी उन्हें राक्षस से विवाह होने का शाप दे दिया था। लेकिन बाद में गणेश जी आभास हुआ, तो उन्होंने कहा कि बाद में आप विष्णु की प्रिय हो जाएगी। लेकिन मेरी पूजा में आपका इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

गणपति को न चढ़ाएं केतकी का फूल

केतकी के फूल को श्रापित माना जाता है। इसके कारण भगवान शिव को केतकी का फूल नहीं चढ़ाते हैं। भगवान गणेश शिव जी के पुत्र है। इस कारण उन्हें भी ये फूल चढ़ाने की मनाही है।

टूटा और सूखा हुआ चावल

भगवान गणेश को कभी भी टूटा हुआ चावल नहीं चढ़ाते हैं। इसलिए उन्हें हमेशा साबुत चावल यानी अक्षत चढ़ाएं। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें सूखा नहीं बल्कि चावल को भिगोने के बाद ही चढ़ाएं।

बप्पा को न चढ़ाएं सफेद चीजें

भगवान गणेश को सफेद चीजें चढ़ाने की भी बिल्कुल मनाही है, क्योंकि सफेद रंग चंद्रमा से संबंधित है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रदेव को अपनी खूबसूरती में काफी नाज था। ऐसे में उन्होंने एक बार गणेश जी के रूप का मजाक उड़ा दिया। ऐसे में गणपति जी ने उन्हें रुष्ट होकर शाप दे दिया था। इसी के कारण चंद्रमा से संबंधित सफेद चीजें भगवान गणेश को चढ़ाने की मनाही है। इसलिए भगवान गणेश को सफेद वस्त्र, सफेद चंदन, सफेद फूल आदि नहीं चढ़ाया जाता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।