Gajakesari And Kalatmak RajYog 2025: वैदिक पंचांग मुताबिक ग्रह अन्य ग्रहों के साथ युति बनाकर शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अभी शुक्र और गुरु ग्रह मिथुन राशि में संचरण कर रहे हैं और चंद्रमा 18 अगस्त यानी आज मिथुन राशि में प्रवेश है। जिससे कलात्मक और गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
1 साल बाद वैभव के दाता शुक्र करेंगे सूर्य के घर में प्रवेश, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए कलात्मक और गजकेसरी राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए भाग्य वृद्धि के योग बनेंगे। साथ ही साथ ही आप इस समय परिवार या मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। वहीं किसी पुराने मित्र से मुताकात हो सकती है। वहीं इस समय नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस के खर्चे पर लंबी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। वैसे तो ये यात्रा काम के सिलसिले में होगी, लेकिन इस दौरान आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। साथ ही इस दौरान प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
कलात्मक और गजकेसरी राजयोग बनने से सिंह राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से दशम स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको काम-कारोबार में विशेष तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापारियों में खूब लाभ होने के योग हैं। विदेश व्यापार से जुड़े जातक विशेष फायदे में रहेंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है या फिर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापारियों को नई परियोजनाओं में सफलता प्राप्त होगी। नेतृत्व क्षमता और मैनेजमेंट स्किल अच्छी होगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए कलात्मक और गजकेसरी राजयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। इसके अलावा निजी संबंधों को लेकर आप संतुष्ट होंगे और परिवारवालों पर ध्यान देंगे। इससे आपका अपने घरवालों से रिश्ता मजबूत होगा।