Gajkesari Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह गोचर करके कई शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि मीन राशि में देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है। इस राजयोग का निर्माण 17 अप्रैल को होगा। आपको बता दें कि इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियों ऐसी हैं, जिनको आर्थिक लाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान में बन रहा है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही संतान सुख की प्राप्ति होगी। साथ ही संंतान की तरक्की होगी। वहीं आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही विदेशों से लाभ होगा। वहीं जो लोग एक्पोर्ट या इंपोर्ट का व्यापार करते हैं, उनको यह गजकेसरी राजयोग शुभ साबित हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

गजकेसरी राजयोग मिथुन राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से दशम भाव पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं इस अवधि में आपके जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही नौकरी- व्यवसाय में तरक्की हो सकती है। वहीं इस अवधि में आप वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। साथ ही भाग्य में वृद्धि हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से नवम भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही सरकारी नौकरी के योग बनते हुए जा रहे हैं। वहीं मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही घर पर कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

गजकेसरी राजयोग कन्या राशि के लोगों को सुखद और लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से सप्तम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही जो लोग विवाहित हैं, उनका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। साथ ही पार्टनरशिप के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं आप इस अवधि में नया कार्य में शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल