Gajkesari Rajyog: गजकेसरी राजयोग को ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में यह राजयोग होता है, वह व्यक्ति धनवान और मान- सम्मान, प्रतिष्ठा पाने वाला है। साथ ही यह राजयोग गुरु और चंद्रमा की युति से बनता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह अभी मेष राशि में भ्रमण कर रहे हैं और 7 अगस्त को चंद्रमा मेष राशि में भ्रमण करेंगे। जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। साथ ही इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस दौरान किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों को गजकेसरी राजयोग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंक यह राजयोग मीन राशि के जातकों की गोचर कुंडली के धन भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपको आर्थिक उन्नति मिलेगी। इस दौरान आपकी रुचि निवेश में अधिक रहने वाली है। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में कई अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। वहीं जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, उनको अच्छा लाभ हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

गजकेसरी राजयोग कर्क राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय मेहनत का पूरा फल मिलने के योग नजर आ रहे हैं। प्रगति के नए अवसर नजर आ रहे हैं जो आपको आर्थिक उन्नति भी प्रदान कर सकते हैं। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। साथ ही अगर आप कारोबारी हैं, तो आपको इस समय अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। साथ ही इस समय आप नया व्यापार शुरू भी कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों को गजकेसरी राजयोग अनुकूल साबित हो सकती है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही अगर आप छात्र हैं और आप विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपकी मुराद पूरी हो सकती है। कार्यस्थल पर अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे, जिसके परिणामस्वरूप आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। साथ ही इस समय आपके पारिवारिक सुख पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही भौतिक सुखों में भी वृद्धि होगी। वहीं इस अवधि में आपको घर पर कोई मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल

1