Gajkesari Rajyog: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह गोचर करके कई शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। आपको बता दें कि 10 जुलाई की शाम को मेष राशि में गुरु और चंद्रमा की युति बनने जा रही है। जिससे गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है। वहीं इस राजयोग के प्रभाव से 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि में ही बन रहा है। इसलिए यह राजयोग छात्रों के लिए शुभ रह सकता है। शिक्षा और परीक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, तो उनके रिश्ते की बात चल सकती है। साथ ही इस समय आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। वहीं काम- कारोबार में आपको सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
गजकेसरी राजयोग मिथुन राशि के जातकों को लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से इनकम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। सुख- समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। वहीं छात्रों के लिए शुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही जो व्यापारी हैं, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं जो नौकरपेशा लोग है, उनकी कार्यस्थल पर तारीफ हो सकती है। साथ ही इस समय आपको संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग का बनना करियर और कारोबार की दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी। साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी स्थिति प्राप्त होंगी। व्यापारियों के लिए भी यह गोचर लाभदायक सिद्ध होगा। आपको व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। साथ ही पिता का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी पेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है।