Gajkesri Rajyog: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मावन जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि दिसंबर के अंत में चंद्रमा और गुरु की युति मेष राशि में बनने जा रही है। जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। इस राजयोग के प्रभाव से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि में ही बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। साथ ही इस दौरान मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। यानी साल का आखिरी महीना आपके लिए आर्थिक रूप से काफी अच्छा साबित होगा। वहीं इस राजयोग का दृष्टि आपकी राशि से सप्तम भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक खुशनुमा रहेगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

गजकेसरी राजयोग आप लोगों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह महीना बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। जो लोग लंबे समय से नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे थें उन्हें इस महीने बेहतर मौके मिलने वाले हैं। साथ ही आपकी राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, जिनकी चंद्र और गुरु के साथ मित्रता है। इसलिए यह राजयोग आपको अनुकूल सिद्ध हो सकता है। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग लाभाकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो आपकी राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं और उनकी चंद्र ग्रह के साथ मित्रता है। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब नौकरी या विवाह हो सकता है। वहीं अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान आप अपने बुद्धि और बल से विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस दौरान आप कई असंभव कार्यों को संभव करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ भी होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल