Gajkesri Rajyog: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह अभी मेष राशि में भ्रमण कर रहे हैं और 28 अक्टूबर को चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिससे इन दोनों ग्रहोंं की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में इस राजयोग को बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में इस राजयोग के प्रभाव से 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका काम- कारोबार चमकेगा। साथ ही वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा और धनलाभ के योग भी बनेंगे। साथ ही भाग्य का आपको साथ मिलेगा। वहीं संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। योजनाओं में सफलता मिलेगी। नए निवेश से लाभ के योग हैं। पार्टनरशिप के काम में लाभ मिलेगा। वहीं इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

गजकेसरी राजयोग बनने से आप लोगों को आय में इजाफा हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से इनकम और लाभ के स्थान में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। साथ ही आय के नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं कारोबारियों को अच्छा लाभ होगा। वहीं सेहत अच्छी रहेगी। साथ ही धनलाभ के योग बन रहे हैं। नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही संतान की तरक्की होगी। वहीं पुराने निवेश से लाभ होगा। वहीं जिन लोगों का व्यापार एक्पोर्ट और इंपोर्ट का है, उनको अच्छा लाभ हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दशम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपके भाग्‍य में वृद्धि होने से आपको धन दौलत की कमी कभी नहीं होगी। नौकरी से जुड़े कुछ नए प्रस्‍ताव आपको प्राप्‍त हो सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं मान- सम्मान की वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपका मन प्रसन्न होगा। घर पर कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल