Gajkesari Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष मुताबिक इस साल धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं इससे पहले गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है। यह राजयोग चंद्र और गुरु की युति से बनेगा। आपको बता दें कि 12 अक्टूबर को चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से गुरु विराजमान हैं। ऐसे में गजकेसरी राजयोग बनने से कुछ राशियों को गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। वहीं इस राजयोग के प्रभाव से 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
गजकेसरी राजयोग आप लोगों के लिए करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी सक्सेस मिल सकती है। साथ ही इतना ही नहीं आप अपने लिए कोई नया वाहन, घर आदि भी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं इस समय बेजोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं कारोबारियों को अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं कारोबार का विस्तार हो सकता है। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
गजकेसरी राजयोग से मिथुन राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से लग्न भाव पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही व्यक्तित्व में निखार आएगा। इस अवधि में आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी। वहीं शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीनव खुशहाल रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं आप घर मकान खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपको इसमें सफलता मिलेगी। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और शांति आएगी। वहीं आपको भाग्य का साथ मिलेगा। मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से दूसरे भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपके कम्युनिकेशन में सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान अचानक से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। साथ ही अगर आपका काम- कारोबार मार्केटिंग, मीडिया, बैंकिंग, गणित और शेयर बाजार से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। साथ ही नौकरी पेशा लोगों को भी धन लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आप धन की सेविंग करने में कामयाब रहेंगे।