Gajkesri Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष में गजकेसरी राजयोग को बेहद शुभ माना गया है। यह राजयोग चंद्रमा और गुरु के संयोग से बनता है। आपको बता दें कि इस समय गुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में संचरण कर रहे हैं और 10 नवंबर को चंद्रमा कर्क राशि में संचरण करेंगे। जिससे कर्क राशि में गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन राशियों का करियर और कारोबार चमक सकता है। साथ ही संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

2026 की शुरुआत में बनेगा शुक्र और बुध का दुर्लभ संयोग, इन राशियों को मिल सकता है अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न स्थान पर बनेगा। इस दौरान आप किसी धार्मिक या मांगलिक में शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं इस दौरान आप बौद्धिक क्षमता और कार्यकुशलता से कार्य पूर्ण करेंगे। वहीं यह दौरान घर खरीदने, वाहन खरीदने, या पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए अनुकूल है। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही जो कुंवारे लोग हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आपके पार्टनर को लाभ हो सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

गजकेसरी राजयोग बनना कन्या राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। वहीं आय़ के नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही आपको निवेश या व्यवसाय के पुराने प्रयासों से अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है।  कामकाजी जीवन में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए अवसर सामने आएंगे। परिवार और सामाजिक दायरे में आपकी पहचान और सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी मे लाभ मिल सकता है।  

तुला राशि (Libra Zodiac)

गजकेसरी राजयोग बनने से तुला राशि के जातकोंं को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से दशम भाव पर बनने जा रहा है। इस अवधि में बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय आप लोकप्रिय होंगे। वहीं लेखन, शिक्षण, या मीडिया से जुड़े लोग विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी और आप सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त करेंगे. करियर में नई ऊंचाइयां हासिल होंगी। वहीं नए प्रोजेक्ट्स, पदोन्नति या किसी बड़े कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल