Gajkesari Rajyog 2025:  ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी राजयोग को बेहद मंगलकारी माना गया है। यह राजयोग चंद्रमा और गुरु की युति से बनता है। आपको बता दें कि इस दौरान गुरु ग्रह अपनी उच्च राशि कर्क में भ्रमण कर रहे हैं और 8 दिसंबर को चंद्रमा कर्क राशि में भ्रमण करेंगे। जिससे कर्क राशि में गजकेसरी राजयोग बनेगा। वहीं इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों का करियर और कारोबार चमक सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

2026 की शुरुआत में वैभव के दाता शुक्र होंगे उदय, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

गजकेसरी राजयोग बनने कन्या राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में वृद्धि के योग बनेंगे। वहीं आय़ के नए- नए माध्यम से आप धन कमा सकते हैं। साथ ही आपको निवेश या व्यवसाय के पुराने प्रयासों से अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। वहीं इस दौरान  कोई नया प्रोजेक्ट या व्यवसाय में लाभ मिलेगा. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आपकी बुद्धिमानी और सूझबूझ से आप महत्वपूर्ण फैसले सही समय पर ले पाएंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं आपकी मेहनत रंग लाएगी। साथ ही बड़े लाभ के रास्ते खुलेंगे। वहीं परिवार में सुख और खुशहाली का माहौल रहेगा। साथ ही मित्रों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 

तुला राशि (Libra Zodiac)

गजकेसरी राजयोग का बनना तुला राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म स्थान पर बनेगा। इसलिए इस अवधि में बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं नए प्रोजेक्ट्स, पदोन्नति या किसी बड़े कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। पारिवारिक बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते सुखद रहेंगे। वहीं आपके पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल