Four Rajyog In Kundli: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि लगभग 100 साल बाद 4 महा राजयोग का निर्माण हुआ है। इन राजयोगों के नाम हैं बुधादित्य राजयोग, शश महापुरुष राजयोग, केंद्र त्रिकोण राजयोग और शुक्र, मंगल और शनि का समसप्तक राजयोग है। इन राजयोगों के बनने से 3 राशि के जातकों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंंभ राशि (Kumbh Zodiac)
चार राजयोग बनने से कुंभ राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। क्योंकि बुधादित्य राजयोग आपकी राशि से छठे भाव पर बन रहा है। साथ ही आपकी गोचर कुंडली में शश, समसप्तक, केंद्र त्रिकोण राजयोग बन रहा है। इसलिए इस समय आपको आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। वहीं जो लोग किसी पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हैं उनके लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। बिजनेस से जुड़े कुछ फैसलों से आपको फायदा मिल सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए 4 राजयोगों का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली में प्रापर्टी और सुख- साधन का स्वामी हैं। साथ ही तीसरे भाव में बुधादित्य योग बन रहा है। वहीं शश महापुरुष राजयोग, केंद्र त्रिकोण राजयोग और शुक्र, मंगल और शनि का समसप्तक राजयोग का भी निर्माण हो रहा हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों के लिए यह अवधि भाग्यशाली साबित होगी। इस दौरान आप कम मेहनत के बाद भी अपनी आय बढ़ाने में सफल रहेंगे। वहीं जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनको प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
चार राजयोग का बनना वृश्चिक राशि के जातकों को करियर और कारोबार की दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुधादित्य राजयोग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर स्थित हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही पूर्व में किए गए प्रयासों से भी आपको लाभ मिलने की संभावना है। इतना ही नहीं इस दौरान आपके साहस में वृद्धि होगी। वहीं आप इस अवधि में यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही आपकी वाणी में भी सकारात्मकता देखने को मिलेगी। आप दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे।