Four RajYog In Diwali 2023: वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी और इस साल दिवाली पर 4 राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। जिसमें शनि देव ने शश राजयोग बनाया तो वहीं मंगल और सूर्य की युति से राजयोग बनने जा रहा है, वहीं शनि देव ही स्वराशि कुंभ में रहकर शश राजयोग बना रहे हैं। साथ ही इस इस आयुष्मान योग भी बन रहा है। ऐसे करके इस दिन 4 राजयोग बनने जा रहे हैं, जिससे 3 राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों को 4 राजयोगों का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आप लोगों को आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में नए मौके मिलेंगे और धन संबंधी मामलों में विशेष लाभ होगा। वहीं जीवनसाथी के साथ मजबूत होंगे। साथ ही रुके कार्य संपन्न होने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा। जिससे आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं आपको इस समय पुराने निवेश से लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
चार राजयोगों का बनना मिथुन राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ साबित होंगी। वहीं आपके लिए रोजगार में सफलता के योग बन रहे हैं और विदेश यात्रा का प्रयास कर रहे लोगों के लिए यह दौर लाभ देने वाला रहेगा। साथ ही इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों को नौकरी से जुड़े कुछ नए प्रस्ताव आपको प्राप्त हो सकते हैं। वहीं आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए 4 राजयोगों का बनना किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। क्योंकि एक तो 30 अक्टूबर को जो आपकी राशि में गुरु चांडाल योग बन रहा है। वो खत्म हो जाएगा। साथ ही शनि देव आपकी राशि से इनकम भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए आपकी आय में वृद्धि होगी। साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। वहीं आपके भाग्य में वृद्धि होने से आपको धन दौलत की कमी कभी नहीं होगी। साथ ही इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ होगा। वहीं जो लोग एक्पोर्ट और इंपोर्ट का व्यापार करते हैं, उनको इस समय विशेष लाभ हो सकता है। शेयर, सट्टा और लॉटरी में निवेश से लाभ हो सकता है।