December 2023 Planer Gochar: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ योग और राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव सीधेतौर पर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि दिसंबर के महीने में 4 राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। यह राजयोग मंगल, शनि, शुक्र और गुरु- चंद्र की युति से बनेगा। जिसमें मंगल ग्रह रूचक राजयोग बना रहे है। वहीं शनि देव शश राजयोग, शुक्र ग्रह मालव्य राजयोग तो वहीं गुरु और चंद्र की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
चार राजयोग का बनना आप लोगों को शुभ साबित हो सकता है। ये राजयोग दिसंबर में आपको अच्छा धन दिला सकते हैं। आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं अगर आप कारोबारी हैं, जो आपके व्यापार के विस्तार हो सकता है। आपको नौकरी और कारोबार के मामले में इस वक्त अप्रत्याशित लाभ होने की उम्मीद है। आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी और रुकी योजनाएं फिर से आरंभ हो सकती हैं। वहीं इस समय आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही इस महीने आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं कार्यो की सिद्धि होगी।
तुला राशि (Tula Zodiac)
दिसंबर का महीना आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि चार राजयोग आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर सकते हैं। वहीं आपको कड़ी मेहनत करने से सफलता मिलेगी और आपका मन धार्मिक कार्य में लगेगा। आप सभी कार्यों मेहनत करने से लाभ होगा। साथ ही इस महीने में आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में सीनियर्स के साथ बेहतर तालमेल बैठेगा और आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। वहीं इस महीने आप कोई लग्जरी आयटम भी खरीद सकते हैं। साथ ही इस महीने शुक्र ग्रह के प्रभाव से आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों को दिसंबर का महीना करियर और कारोबार के लिहाज से लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि राजयोग आपको हर क्षेत्र में सफलता दिलाएंगे। वहीं आपके जीवन में सफलता का दौर आरंभ हो जाएगा। आपको करियर से जुड़े बेहतरीन मौके मिलने आरंभ हो जाएंगे। साथ ही इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह आपको भूमि और वाहन का सुख दे सकते हैं। साथ ही जो लोग रिसर्च से जुड़े हुए हैं, उनको इस समय अच्छा सफलता मिल सकती है।