August Planet Transit: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। साथ ही यह राशि परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ रहता है। आपको बता दें कि अगस्त में चार ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसका प्रभाव देश- दुनिया पर देखने को मिलेगा। साथ ही सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं…
इन ग्रहों की चाल में होगा बदलाव
वैदिक पंचांग अनुसार 8 अगस्त को शुक्र ग्रह वक्री अवस्था में कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 17 अगस्त को सूर्य देव कर्क राशि से निकलकर अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। वहीं इसके बाद 18 अगस्त को मंगल ग्रह कन्या राशि में गोचर करेंगे। साथ ही बुध भी वक्री अवस्था में संंचरण करेंगे।
जानिए देश-दुनिया पर क्या पड़ेगा प्रभाव
ज्योतिष अनुसार शनि-मंगल का दृष्टि संबंध के कारण कहीं-कहीं प्राकृतिक आपदाएं भी आने की आशंका है। मतलब आकाशीय बिजली गिरने, आंधी व भूस्खलन जैसी घटनाएं हो सकती हैं। साथ ही देश में विरोध और प्रदर्शन होने के साथ विवाद की भी आशंका बन सकती हैं। वहीं महंगाई पर रोकथाम लगना 25 अगस्त से शुरू होने की संभावना है, जब बुध अस्त होकर सूर्य के साथ सिंह राशि में होगा। साथ ही सूर्य देव के राशि परिवर्तन से मौसम में बदलाव आएगा। साथ ही बारिशि होने के आसार हैं। वहीं बुध की चाल में बदलाव होने से बाजार और शेयर मार्केट की स्थिति को सुधार होने की संभावना बन रही है।
जानिए ऱाशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव
अगस्त के महीने में चार ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिससे मेष, मिथुन, तुला, वृश्चिक और मीन वालों के लिए ये महीना शानदार रहने वाला है। इस महीने आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनका इस समय प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं इस अवधि में आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही जो प्रतियोगी छात्र हैं, उनके लिए समय शानदार साबित हो सकता है। साथ ही इस समय विदेश में पड़ने वाले छात्रों की मुराद पूरी हो सकती है। वहीं अगस्त का महीना अन्य राशियों के लिए मिश्रित फरकारक रहेगा।