November 2022 Planet Changes: ज्योतिष अनुसार जब भी किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है, तो उसका सीधा असर मानव जीवन और सभी राशियों पर पड़ता है। आपको बता दें कि नवंबर में 5 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसका प्रभाव देश- दुनिया सहित सभी राशियों से जुड़े जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस महीने करियर और व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
इन ग्रहों की चाल में हो रहा बदलाव
वैदिक ज्योतिष अनुसार 11 नवंबर को ऐश्वर्य और धन के दाता शुक्र वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। वहीं इसके बाद 13 नवंबर को ग्रहों के सेनापति मंगल वक्री अवस्था में मिथुन से वृषभ राशि में गोचर करेंगे। वहीं इसी दिन यानी 13 नवंबर को व्यापार और बुद्धि के दाता बुध भी गोचर करेंगे और वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 16 नवंबर को ग्रहों के राजा सूर्य देव का संचरण वृश्चिक राशि में होगा। साथ ही महीने के अंत में 24 नवंबर को देवताओं के गुरु बृहस्पति मीन में मार्गी होंगे।
नवंबर का महीना इन राशियों को हो सकता है शुभ फलदायी…
मिथुन राशि: नवंबर का महीना आप लोगों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। बुध और गुरु ग्रह के प्रभाव से आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही करियर के क्षेत्र में पदोन्नति पा सकते हैं और आपके काम से आपके सीनियर्स संतुष्ट होंगे। इस समय आप नया वाहन और प्रापर्टी खरीदने का भी मन बना सकते हैं। इस महीने कार्यक्षेत्र में आपको अपने प्रयासों का पूरा फल मिलेगा। व्यापार में भी नए ऑर्डर मिलने से अच्छा धनलाभ हो सकता है।
सिंह राशि: आप लोगों के लिए नवंबर का महीना आर्थिक मोर्चे पर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपके आठवें भाव में मार्गी होंगे। जिसे गुप्त रोग और आयु का स्थान कहा जाता है। इसलिए जो लोग शोध के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। आप इस महीने करियर के क्षेत्र में कोई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आमदनी में वृद्धि होने की भी संभावना है। व्यापारी वर्ग के लोगों को इस महीने किए गए निवेश से लाभ हो सकता है।
कन्या राशि: नवंबर का महीना आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से सातवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय वैवाहिक जीवन में मधुरता देखने को मिलेगी। साथ ही पार्टनरशिप के काम में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।
मकर राशि: पांच ग्रहों की चाल से आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस महीने कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। वहीं शनि देव आपकी राशि में ही मार्गी हुए हैं। इस समय आप कई स्त्रोतों से धन कमाने में कामयाब रहेंगे। साथ ही बेरोजगार लोगों को नई नौकरी का ऑफर आ सकता है।