Grah Gochar December 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार कुछ ग्रह हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। इन ग्रहों की चाल में जब बदलाव होता है। तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि दिसंबंर में 5 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है इसमें गुरु बृहस्पति, ग्रहों के राजा सूर्य, धन के दाता शुक्र, ग्रहों के सेनापति मंगल और व्यापार के दाता बुध की चाल में परिवर्तन होने जा रहा है, जिससे कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन राशियों का करियर- कारोबार चमक सकता। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

दिसंबर का महीना आप लोगों को शुभ साबित हो सकता है। इस महीने आपको प्रापर्टी या वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही  नौकरी और कारोबार में आप जो भी प्रयोग करेंगे उसमें आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। वहीं जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं इस महीने आपके कार्यों की सिद्धि हो सकती है। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। इस महीने आपको परिवार का साथ भी मिलेगा। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए दिसंबर का महीना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस महीने नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होगी और कारोबार में मनचाही सफलता भी मिलेगी। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनका विवाह हो सकता है या विवाह की बात चल सकती है। वहीं इस महीने आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों की कार्य करने की शैली में निखार आएगा। जिससे उनको जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

दिसंबर का महीना धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस महीने  आप इस वक्‍त वाहन या फिर भूमि खरीदने का विचार बना सकते हैं और इस दिशा में किया गया निवेश आपको भविष्‍य में लाभ देकर जाएगा। वहीं आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी मिल सकती है। साथ ही आपको रूचक और मालव्य राजयोग के बनने से धनलाभ के योग हैं। वहीं इस समय कारोबारी कोई बड़ी व्यवसायिक डील फाइनल कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकती है। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल