Raksha Bandhan 2023 Durlabh Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ योग बनाते रहते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि रक्षाबंधन पर 5 महायोग का निर्माण होने जा रहा है। वहीं यह योग लगभग 700 साल बाद बन रहे हैं। इन योगों के नाम हैं बुधादित्य, शश, वासरपति, गजकेसरी और भ्रातवृद्धि। ऐसे में इन योगों का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

पांच महायोगों का बनना वृष राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। मेहनत से भी धन की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय आपको कार्य बनेंगे। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होगी। आप धर्म- कर्म के काम में रूचि लेंगे। वहीं इस समय आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो शुभ फलदायी साबित हो सकती है। वहीं जो नौकरीपेशा लोगों को इस समय जॉब के नए अवसर मिल सकते हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों को पांच महायोगों का बनना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग आपके इंप्रेस हो सकते हैं, आपसे जुड़ सकते हैं। वहीं जो लोग विदेश जाने की कोशिश में हैं उन्हें इस दौरान काफी हद तक सफलता मिल सकती है। साथ ही आपकी इस समय आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। जिससे आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

पांच महायोग बनने से कुंभ राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इसलिए इस समय आप कोई नया वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ काम करते हैं, तो उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं आप पिछले काफी समय से जो काम करने का विचार कर रहे थे वह अब पूरे होते जाएंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस अवधि में आपके बड़े- बड़े लोगों से संबंध बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी साबित होंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल