Three Big Planets Transit in June: ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर महीने ग्रहों की चाल में बदलाव होता है, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि जून में 5 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों की जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं और कौन- कौन से ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है…

इन ग्रहों की चाल में होगा बदलाव

जून के महीने में सबसे पहला राशि परिवर्तन ग्रहों के राजकुमार बुध करेंगे। वह मेष राशि से निलककर वृष राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं इसके बाद ग्रहों के राजा सूर्य 15 जून को वृषभ राशि छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही 17 जून को कर्मफल दाता शनि देव उल्टी चाल चलना शुरू करेंगे। वहीं इसके बाद बुध 7 जून के बाद एक बार फिर से अपनी राशि बदलेंगे। वे अपनी अस्त अवस्था में ही 24 जून को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

जून का महीना वृष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दशम भाव में वक्री होंगे तो वहीं सूर्य देव आपकी राशि से धन भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों को जून का महीना लाभदायद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से सप्तम भाव में वक्री होंगे। इसलिए इस समय जीवनसाथी का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जीवनसाथी की तरक्की भी हो सकती है। साथ ही पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और घर परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आपके कोई कार्य की सिद्धि हो सकती है। नए काम के लिए समय यह समय अच्छा है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

जून का महीना धनु राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव में वक्री होंगे। वहीं सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव में वक्री होंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इस समय जो लोग अविवाहित हैं, उनको रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए जून का महीना लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव में वक्री होंगे। तो वहीं सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय  नौकरी में इंक्रीमेंट मिलेगा। बिजनेस करने वालों को मुनाफा होगा। वे नई संपत्ति खरीद सकत हैं। साथ ही किस्मत का साथ मिलेगा। घर में कोई मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल