Fifth Sawan Somwar 2023: वैदिक पंचांग के अनुसार सावन 4 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई तक रहेगा। वहीं सावन में इस बार कुल 8 सोमवार पड़ रहे हैं। पांचवा सोमवार 07 अगस्त को है। इस दिन रवि और शूल योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। रवि योग मनोकामनाओं की पूर्ति वाला होता है। वहीं इस समय में पूजा से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। लेकिन इस दिन सुबह से ही भद्रा भी लग रही है, जो शाम तक रहेगी। हालांकि यह स्वर्ग की भद्रा होगी इसलिए इसका दुष्प्रभाव पृथ्वी लोक पर नहीं होगा। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त और पूजा- विधि…
जानिए भोलेनाथ की पूजा का शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार इस भोलेनाथ की पूजा का शुभ मुहूर्त 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक है। वहीं ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 22 मिनट से सुबह 05 बजकर 02 मिनट तक है।
बन रहे ये शुभ योग
रवि और शूल योग सोमवार के दिन बन रहे हैं। रवि योग में पूजा करने का दोगुना फल प्राप्त होता है। वहीं सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है।
रवि योग : सुबह 05 बजकर 46 मिनट से अगले दिन सुबह 01 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।
शूल योग : 06 को अगस्त 2023, रात 08 बजकर 26 मिनट से 07 अगस्त को शाम 06 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।
जानिए पूजा- विधि
इस दिन सुबह जल्दी उठ जाएं और साफ- सुथरे वस्त्र धारण कर लें। साथ ही हो सके तो पीले या सफेद वस्त्र धारण करें। वहीं भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें। साथ ही भगवान शिव पर बेलपत्र, धतूरा, भांग, मदार की माला चढ़ाएं। साथ ही दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। वहीं अंत में शिव आरती करें।
करें ये उपाय
- पांचवें सोमवार के दिन शाम को गन्ने के रस से भोलेनाथ का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से नौकरी में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। साथ ही सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है।
- भगवान शिव को कपूर चढ़ाने से वे जल्द प्रसन्न होते हैं। सावन में कपूर के टुकड़े को सीधे शिवलिंग पर चढ़ाएं या फिर जल में कपूर के टुकड़ों को मिलाकर शिवजी का जलाभिषेक करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।