Emerald Benefits and Effects: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों को शांत करने के लिए रत्न और मंत्रों का वर्णन मिलता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं रत्नों के बारे में, ज्योतिष में 9 रत्नों का जिक्र मिलता है। जिसमें हर रत्न का संबंध नवग्रह से है। इन्हीं में से एक पन्ना रत्न है जो बुध ग्रह से संबंधित है। बुध ग्रह बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता, व्यापार, करियर और मित्र के कारक माने जाते हैं। इसके साथ ही बुध ग्रह कन्या और मिथुन के स्वामी हैं। वहीं पन्ना पहनने से करियर और कारोबार में तरक्की मिलती है। साथ ही व्यक्ति की वाणी में प्रभाव बढ़ता है। साथ ही शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। आइए जानते हैं पन्ना धारण करने की सही विधि और इसके लाभ…

12 साल बाद गुरु बृहस्पति चंद्र के घर में चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, पद- प्रतिष्ठा प्राप्ति के योग

इन राशियों के लिए पन्ना रहता है शुभ फलदायी 

अंक शास्त्र मुताबिक जिन लोगों की कन्या और मिथुन राशि वो लोग अपनी जन्मकुंडली दिखाकर पन्ना धारण कर सकते हैं। वहीं अगर कुंडली में बुध ग्रह उच्च का या सकारात्मक स्थित हैं तो भी पन्ना धारण कर सकते हैं। वहीं कुंडली के पंचम, लग्न और नवम स्थान में मिथुन या कन्या राशि है तो भी पन्ना पहन सकते हैं। वहीं पन्ना के साथ मूंगा धाऱण करने से बचना चाहिए। वहीं अगर कुंडली में बुध ग्रह नीच का स्थित हो तो पन्ना नहीं धारण करें वरना नुकसान हो सकता है।

पन्ना धारण करने के लाभ

पन्ना धाऱण करने से वाणी में प्रभाव बढ़ता है। साथ ही पन्ना पहनने से कारोबार- करियर में लाभ लाभ के योग बनते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति सुधार होता है। वहीं इसे धारण करने से त्वचा रोगों में भी लाभ मिलता है। वहीं वहीं जो लोग  मीडिया, संगीत, गणित और फिल्म लाइन से जुड़े हुए हैं, वो लोग पन्ना धारण कर सकते हैं। वहीं पन्ना धारण करने से डिवेटिंग पावर बढ़ती है। साथ ही पन्ना पहनने से शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ मिल सकता है। 

जानिए धारण करने की सही विधि

पन्ना को बाजार से लगभग सवा 7 रत्ती खरीद सकते हैं। वहीं पन्ना को बुधवार के दिन धारण करना मंगलकारी होता है। साथ ही पन्ना को बुध की होरा में भी पहन सकते हैं। वहीं पन्ना को सोने के धातु में जड़वाकर धारण किया जा सकता है। वहीं पन्ना हाथ की सबसे छोटी ऊंगली (कनिष्ठा) में पहना जा सकता है। वहीं इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पन्ना धारण करने से एक रात पहले उसे गंगाजल, शहद, मिश्री और दूध के घोल में डुबोकर रख दें। उसके बाद शुद्ध करके धारण कर लें।

18 साल बाद बनने जा रहा शुक्र और मंगल का दुर्लभ संयोग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल