Dussehra 2025 Date And Time: शास्त्रों में दशहरा का विशेष महत्व है। यह पर्व हर साल अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाए जाने का विधान है। दशहरा अधर्म पर धर्म की जीत के रूप में मनाया जाता है और इस दिन श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था। साथ ही मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का अंत किया था। इसलिए यह पर्व विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। वहीं इस साल दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन रवि योग भी बन रहा है। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं दशहरा तिथि और शुभ मुहूर्त…

12 महीने बाद व्यापार के दाता बुध करेंगे अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

दशहरा कब है

ज्योतिष पंंचांग के मुताबिक दशमी तिथि 1 अक्टूबर 2025 को शाम 7 बजकर 2 मिनट पर शुरू हो रही है और इसका अंत 2 अक्टूबर शाम को 7 बजकर 10 मिनट पर होगा। ऐसे में दशहरा का त्योहार गुरुवार, 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। 

दशहरा रावण दहन का शुभ मुहूर्त

शास्त्रों के अनुसार रावण दहन प्रदोष काल में करने का विधान जो सूर्यास्त के बाद आरंभ होता है। इस दिन सूर्यास्त का समय शाम 6 बजकर 5 मिनट है, इसलिए इसके बाद रावण दहन किया जाएगा।

दशहरा अबूझ मुहूर्त

ज्योतिष शास्त्र में दशहरा तिथि एक अबूझ मुहूर्त माना गया है। मतलब इसमें बिना कोई मुहूर्त देखे, सभी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। कोई व्यापार शुरू कर सकते हैं। साथ ही प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। मतलब कोई समान खरीदने के लिए कोई मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं है।

दशहरा का धार्मिक महत्व

पूर्वी भारत में दशहरे को दुर्गा पूजा और दुर्गा विसर्जन के रूप में मनाया जाता है। वहीं उत्तर भारत में इस दिन रामलीला और रावण दहन का आयोजन किया जाता है। दशहरा पर शहर- शहर रावण, कुंभकरण और रावण के पुत्र मेघनाथ के पुतले का दहन करने का विधान है। मान्यता है कि रावण दहन अगर शुभ मुहूर्त में किया जाए तो इसका शुभ प्रभाव पड़ता है। साथ ही इस दिन शस्त्र पूजन करने का भी विधान है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल