Mars And Budh Conjunction In Tula: वैदिक पंंचांग के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति का निर्माण करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 2 अक्टूबर दशहरे के दिन तुला राशि में बुध और मंगल ग्रह की युति बनने जा रही है। ज्योतिषशास्त्र में बुध बुद्धि के कारक होने के साथ ही साथ ग्रहों के राजकुमार माने जाते हैं। जबकि मंगल शक्ति और उत्साह के कारक और ग्रहों के सेनापति माने जाते हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति का होना बुद्धि और शक्ति का अद्भुत संयोग बनाएगा। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध और मंगल का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से आय और लाभ के स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय़ के नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं अगर आप आर्थिक मामलों में सही अनुमान और निर्णयों के साथ आगे बढ़ते हैं तो इससे आपको फायदा हो सकता है। साथ ही, धन कमाने के मौके भी मिलेंगे। बिजनेस और व्यापार के क्षेत्रों में भी लाभ मिलने की अच्छी संभावना बनी हुई है। साध ही इस समय निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ हो सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
मंगल और बुध का संयोग मेष राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से सप्तम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही इस समय पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा। वहीं आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वही परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा और आपको करियर के मामले में भी सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल और बुध का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप को वाहन या प्रापर्टी मिल सकती है। वहीं आर्थिक मामलों में भी लाभ होगा और आपके लिए धन कमाने के शुभ संयोग बनते जाएंगे। संपत्ति जो जुड़ा लाभ भी आपको हो सकता है। पैतृक संपत्ति का सुख मिल सकता है। साथ ही काम- कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। वहीं माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।