Vijayadashami Ke Upay In Hindi : दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानकर मनाया जाता है। यह पर्व हर साल अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने लंकापति रावण का वध कर माता सीता को उससे आजाद कराया था। इस अवसर पर हर साल लंकापति रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है। साथ ही मां दुर्गा ने भी दशहरा के दिन महिषासुर नामक राक्षस का अंत किया था। इसलिए यह पर्व विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। वहीं इस साल दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं ज्योतिष में कुछ ऐसे उपाय मिलते हैं, जिनको दशहरा पर करने से धन- समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये उपाय कौन से हैं…
दशहरा पर करें ये सिद्ध उपाय
1- दशहरा के दिन अपने पास के किसी मंदिर में जाकर झाड़ू का दान करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
2- दशहरा के दिन शाम के समय भगवान गणेश और लक्ष्मी मां की विधि-विधान से पूजा करें। इस दौरान उन्हें एक नारियल भी जरूर अर्पित करें। साथ ही फिर इस नारियल को धन रखने से स्थान पर रख दें। ऐसा करने से धन में वृद्धि के योग बनते हैं। साथ ही संपन्नता आती है।
3- दशहरा के दिन सुंदरकांड का पाठ करना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से व्यक्ति को भगवान राम, बजरंगबली और जानकीजी की आराधना करने के समान फल प्राप्त होता है।
4- दशहरा के दिन जब रावण पूरी तरह जल जाए, तो उसमें से बची थोड़ी लकड़ी या राख को घर में लाकर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर की नकारात्मकता खत्म होती है। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग बनते हैं।
5-दशहरे यानी विजय दशमी के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।
6- दशहरे के दिन शमी के पेड़ से जुड़े उपाय करना बहुत ही लाभप्रद माना जाता है और शमी के पेड़ या पौधे के नीचे दीपक जलाने से व्यक्ति को कानूनी मामलों से छुटकारा मिलता है। साथ ही शत्रुओं पर विजय मिलती है।