Dussehra Vijayadashami Puja Vidhi and Shubh Muhurat: वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। दशहरा अधर्म पर धर्म की जीत के रूप में मनाया जाता है और इस दिन श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था। साथ ही मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का अंत किया था। इसलिए यह पर्व विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। वहीं इस दिन गाड़ी, इलेक्ट्रॉनिक सामान,सोना खरीदना शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि इस साल दशहरा 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन दो शुभ योग भी बन रहे हैं। इसलिए इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं दशहरा तिथि और शुभ योग… 

दशहरा तिथि 2023 (Dussehra Tithi 2023) 

वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का आरंभ 23 अक्तूबर को शाम 05 बजकर 45 मिनट से हो रही है। साथ ही इसका अंत अगले दिन 24 अक्तूबर को दोपहर 03 बजकर 13 मिनट पर होगा। इसलिए उदयातिथि को आधार मानते हुए दशहरा यानी विजयादशमी 24 को मनाई जाएगी। 

बन रहे हैं ये शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार विजयदशमी के दिन 2 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। ये शुभ योग रवि और वृद्धि हैं। ज्योतिष शास्त्र में इन योगों को बेहद शुभ माना जाता है। 

रावण दहन का शुभ मुहूर्त

दशहरा पर शहर- शहर रावण, कुंभकरण और रावण के पुत्र मेघनाथ के पुतले का दहन किया जाता है। मान्यता है कि रावण दहन अगर शुभ मुहूर्त में किया जाए तो इसका शुभ प्रभाव पड़ता है। वहीं रावण दहन प्रदोष काल में करना शुभ माना जाता है। इसलिए रावण के दहन का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर की शाम 05 बजकर 21 मिनट सें शुरू हो रहा है और 06 बजकर 58 तक रहने वाला है। वहीं इस समय वृद्धि योग का भी है. इसलिए इस मुहूर्त में रावण दहन करने का उत्तम समय है। वहीं विजयादशमी पर शस्त्र पूजा भी की जाती है।

दशहरा अबूझ मुहूर्त

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दशहरा तिथि एक अबूझ मुहूर्त माना जाता है। मतलब इसमें बिना कोई मुहूर्त देखे, सभी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। कोई कारोबार, प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। मतलब कोई समान खरीदने के लिए कोई मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल