Dreaming Pregnant Woman: सपने आमतौर पर हर इंसान देखता है। साथ ही कुछ सपने हमको हर का अनुभव कराते हैं तो कुछ सपने देखकर हम बहुत सुखद अनुभव करते हैं। सुबह होने पर कुछ सपने याद रहते हैं तो कुछ भूल भी जाते हैं। मगर कई बार सपने में कुछ ऐसा दिख जाता है, जो जेहन में बैठ जाता है। लेकिन आपको बता दें कि ये जरूरी नहीं कि जो आपने सपने में देखा होगा, उसका असल जिंदगी में भी वही मतलब हो…
अविवाहित लड़की खुद को गर्भवती देखे
स्वप्न शास्त्र अनुसार यदि कोई अविवाहित लड़की खुद को गर्भवती देखती है। तो यह एक अशुभ संकेत है। साथ ही इसका मतलब है कि वो आने वाले दिनों में किसी बड़ी परेशानी में पड़ने वाली है। साथ ही इन परेशानियों से बाहर निकलने के लिए उसे काफी संघर्ष भी करना पड़ सकता है। धनहानि भी हो सकती है।
विवाहित लड़की खुद को गर्भवती देखे
सपने में अगर कोई महिला खुद को प्रेग्रेंट देखे तो यह एक बेहद शुभ संकेत हैं। मतलब अगर कोई महिला मां बनने का प्रयास कर रही है तो उसे इस तरह का सपना दिखना शुभ माना जाता है। साथ ही आने वाले दिनों में उसको कोई खुशखबरी मिल सकती है। मनोकामना पूरी हो सकती है। वहीं आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है।
सपने में गर्भवती महिला दिखना
स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में आप किसी महिला को गर्भवती देख रहे हैं, तो यह एक शुभ संकेत है। साथ ही इसका मतलब है कि आपको जल्द कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। इसके लिए आपको आर्थिक रूप से भी फायदा हो सकता है। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। किसी भी रूप में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है।
सपने में बच्चे का जन्म देखना
स्वप्न शास्त्र मुताबिक अगर आप सपने में किसी बच्चे का जन्म देखते हैं, तो यह बेहद शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। धनलाभ हो सकता है।
सपने में गर्भपात देखना
सपने में यदि कोई स्त्री खुद का गर्भपात देख रही है तो यह एक अशुभ संकेत है। सात ही इसका मतलब है आपके किसी कार्य में रुकावट आ सकती है। साथ ही अगर आप किसी और का गर्भपात देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके पार्टनर के साथ रिश्ता टूट सकता है। मनमुटाव हो सकता है।