Garuda Purana: हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण का विशेष महत्व है। क्योंकि शास्त्रों में 18 पुराणों का वर्णन मिलता है। जिसमें से एक गरुड़ पुराण भी है। गरुड़ पुराण के अधिष्ठाता भगवान विष्णु हैं और इस ग्रंथ की रचना महर्षि वेद व्यास द्वारा की गई है और इस ग्रंथ का वाचन तब किया जाता है। जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। गरुड़ पुराण के दो भाग हैं- पूर्वखण्ड तथा उत्तरखण्ड। वहीं गरुड़ पुराण में सुखी जीवन जीने के कई मुख्य बातों के बारे में बताया गया है। ऐसे में हम यहां बताने जा रहे हैं कि ऐसे वो कौन से कार्य हैं, जिनको करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न हो सकते हैं। आइए जानते हैं…

भगवान को लगाएं भोग

गरुड़ पुराण के मुताबिक ग्रहस्थ लोगों को सबसे पहले भोजन का भोग भगवान को लगाना चाहिए। उसके बाद स्वंय ग्रहण करना चाहिए। जो लोग इस नियम का प्रतिदिन पालन करते हैं। वहां मां लक्ष्मी निवास करती हैं। साथ ही ऐसे लोगों के जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहती है।

एकादशी का रखें व्रत

जीवन में आर्थिक संपन्नता के लिए व्यक्ति को शुक्ल और कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी का व्रत रखना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। साथ ही नियमित रूप से तुलसी पूजन करना चाहिए। ऐसा करने से धन की आवक के योग बनते हैं।

धार्मिक ग्रंथों का करें पाठ

जीवन में सुख- शांति बनी रहे इसके लिए घर पर धार्मिक ग्रंथ का पाठ करना चाहिए। मान्यता है जिन घरों में धार्मिक ग्रंथ का पाठ किया जाता है, वहां भगवान की कृपा बनी रहती है। ऐसे लोगों का जीवन सुख-संपन्नता से भरा रहता है।

पहली रोटी गाय को खिलाएं

गरुड़ पुराण के अनुसार रोज घर पर बनने वाली पहली रोटी गाय को खिलानी चाहिए। साथ ही रसोईघर हमेशा साफ रखना चाहिए और रात में जूठे बर्तन धोकर सोना चाहिए। साथ नियमित रूप से घर पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की एक साथ पूजा करनी चाहिए। वहीं जो लोग इन नियमों का पालन करते हैं, उनके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही उनको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल