Unlucky Things: व्यक्ति रोज जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देता है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है और ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव उसको झेलना पड़ता है। साथ ही व्यक्ति के मेहनत करने के बाद उसको सफलता नहीं मिलती है। यहां हम बात करने जा रहे हैं, कुछ ऐसी चीजों के बारे में, जिनको सुबह देखने से जीवन में दरिद्री छा जाती है और मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं…
आईना देखना
यदि कोई व्यक्ति सुबह उठते ही आईना देखता है तो यह बेहद अशुभ माना जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं, आपको किसी काम में बार- बार असफलता मिल सकती है। इसलिए सुबह उठते ही आईना नहीं देखना चाहिए।
जूठे बर्तन का दिखना
आपने देखा होगा कई लोग अपने पास रात में झूठे बर्तन रखकर सो जाते हैं। जो कि लगत है, ऐसा करने से ग्रहों का अशुभ प्रभाव व्यक्ति के ऊपर पड़ता है। साथ ही उसको जीवन में परेशानियों को सामना करना पड़ता है। वहीं सुबह उठकर डारेक्ट झूठे बर्तन देखना अशुभ माना जाता है। इसलिए उठकर झूठे बर्तन नहीं देखने चाहिए।
परछाई का देखना माना जाता है अशुभ
ज्योतिष के मुताबिक अगर आप उठकर सीधे अपनी परछाई देखते हैं, तो यह भी एक अशुभ संकेत है। ऐसा करने से आपके अंदर अंहकार, घमण्ड और स्वास्थ्य खराब होकर देखा जाता है।
बंद घड़ी को देखना
अगर आप सुबह उठकर रोज बंद घड़ी देख लेते हैं, तो आपको आज से ही बंद कर देना चाहिए। क्योंकि बंद घड़ी को अशुभ माना जाता है और जैसे घड़ी का समय खराब होता है, वैसे ही इंसान का समय खराब और अशुभ होने लगता है। क्योंकि बंद घड़ी पर राहु ग्रह का आधिपत्य होता है। इसलिए व्यक्ति के ऊपर राहु ग्रह का भी अशुभ प्रभाव पड़ता है।
खंडित मूर्ति का दिखना
कुछ लोग अपने घर पर भगवान की खंडित मूर्ति रख लेते हैं, जो कि गलत है। खंडित मूर्तियों से घर पर वास्तु दोष लगता है। इसलिए खंडित मूर्तियों को घर से बाहर कर देना चाहिए और सुबह उठकर भी खंडित मूर्ति नहीं देखनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में दरिद्री छा जाती है।