Diwali Mata Lakshmi Special Bhog: दिवाली का त्योहार हर किसी के लिए खास होता है। लोग घर को सजाने, साफ-सफाई करने और लक्ष्मी पूजन की तैयारी महीनों पहले से करते हैं। इस साल दिवाली का पर्व 31 अक्तूबर 2024 को पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और जिनके घर में स्वच्छता हो, वहां अपनी कृपा बरसाती हैं। हर कोई चाहता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी का आगमन उसके घर पर हो, इसके लिए वह उपाय भी अपनाता है। ऐसे में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली पर विशेष भोग अर्पित किए जाते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से भोग लक्ष्मी जी को चढ़ाना शुभ माना जाता है।
खील और बताशा
दिवाली पर मां लक्ष्मी को खील और बताशा चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि बताशे से शुक्र दोष दूर होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं, खील का भोग आर्थिक परेशानियों को दूर करता है। इसलिए दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को खील-बताशे का भोग जरूर लगाएं।
खीर
मां लक्ष्मी को खीर अति प्रिय है। इसलिए दिवाली के दिन खीर का भोग चढ़ाना न भूलें। कहते हैं कि खीर चढ़ाने से मां लक्ष्मी की कृपा से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
हलवा
दिवाली पर हलवा भी मां लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए। पूजा के समय हलवा का भोग लगाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही ऐसा करने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती।
सिंघाड़े का भोग
दिवाली के समय सिंघाड़ा फल आसानी से मिल जाता है। इस फल को देवी लक्ष्मी विशेष रूप से पसंद करती हैं। कहा जाता है कि सिंघाड़ा चढ़ाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
ये चीजें भी हैं देवी को प्रिय
इसके अलावा दिवाली पर अनार, नारियल, सेब, केला, मखाना और पान का भोग भी मां लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए। ये चीजें मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय हैं। वहीं, इस दिन सफेद रंग की मिठाई चढ़ाना भी बहुत शुभ माना जाता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें
D