Ram Aayenge to Angana Sajaungi Lyrics In Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दीपावली का पावन पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे और उनके स्वागत में नगरवासियों ने अयोध्या को दीयों से जलाकर सजाया था। तभी से दीपावली को प्रकाश और विजय का पर्व माना जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा करने के साथ-साथ भक्ति भजन गाने का विशेष महत्व बताया गया है। सनातन परंपरा के अनुसार, जो भक्त प्रभु श्रीराम की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें इस दिन श्रद्धापूर्वक उनका भजन गाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से न केवल घर में सुख-शांति का वास होता है, बल्कि जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। ऐसे में इस दीपावली प्रभु श्रीराम के इस भजन को जरूर गाएं…

राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी (Ram Aayenge to Angana Sajaungi Lyrics In Hindi)

मेरी झोपड़ी के भाग,आज जाग जाएंगे,

राम आएँगे,

राम आएँगे आएँगे,राम आएँगे,

मेरी झोपडी के भाग,आज जाग जाएंगे,

राम आएँगे ॥

राम आएँगे तो,आंगना सजाऊँगी,

दिप जलाके,दिवाली मनाऊँगी,

मेरे जन्मो के सारे,पाप मिट जाएंगे,

राम आएँगे,

मेरी झोपडी के भाग,आज जाग जाएंगे,

राम आएँगे ॥

राम झूलेंगे तो,पालना झुलाऊँगी,

मीठे मीठे मैं,भजन सुनाऊँगी,

मेरी जिंदगी के,सारे दुःख मिट जाएँगे,

राम आएँगे,

मेरी झोपडी के भाग,आज जाग जाएंगे,

राम आएँगे ॥

मेरा जनम सफल,हो जाएगा,

तन झूमेगा और,मन गीत गाएगा,

राम सुन्दर मेरी,किस्मत चमकाएंगे,

राम आएँगे,

मेरी झोपडी के भाग,आज जाग जाएंगे,

राम आएँगे ॥

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें