Shani Margi 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार साल के अंंत में कई ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है, जिसमें कर्मफलदाता और न्यायाधीश शनि देव का नाम शामिल है। आपको बता दें कि शनि देव अभी मीन राशि में वक्री अवस्था में संचरण कर रहे हैं और वह नवंबर में मार्गी होंगे। मतलब सीधी चाल से चलेंगे। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही साथ ही इन राशियों की इनकम में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

500 साल बाद दिवाली पर बनेगा वैभव लक्ष्मी राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से साहस और पराक्रम के भाव पर मार्गी चाल चलेंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान लंबे समय से लंबित कार्य पूर्ण होंगे और आपको सफलता मिलेगी। साथ ही भाई- बहनों के साथ आपकी अच्छी बनेगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही व्यवसाय कर रहे लोगों को नई डील या पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिल सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि का मार्गी होना सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से करियर और कारोबार के स्थान पर मार्गी चाल चलेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही बिजनेसमैन अपने फैसलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे और डटकर हर परेशानी का सामना करेंगे। वहीं प्रोफेशनल जीवन में स्थिरता और तरक्की लाएगी। जो लोग नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय उत्तम रहेगा। साथ ही कंपनियों में उच्च पदों पर कार्यरत लोगों को नेतृत्व के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। 

तुला राशि (Libra Zodiac)

शनि देव का मार्गी होना तुला राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से छठे भाव पर मार्गी होंगे। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलोंं में विजय मिल सकती है। साथ ही आप शत्रुओं पर विजय पाएंंगे। वहीं शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ और पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपको किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल