Navpancham Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार व्रत और त्योहारों पर ग्रह गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि इस साल दिवाली पर नवपंंचम राजयोग बनने जा रहा है। क्योंंकि 14 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 34 मिनट पर शुक्र और अरुण एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। अरुण ग्रह की बात करें, तो वह वृषभ राशि में विराजमान है। साथ ही शुक्र कन्या राशि में स्थित रहेंगे। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगोंं के लिए नवपंचम राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से अष्टम भाव पर संचरण करेंगे। साथ ही आपकी गोचर कुंंडली में चतुर्थ और भाग्य स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं प्रोफेशनल जीवन में स्थिरता और तरक्की लाएगी। जो लोग नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय उत्तम रहेगा।कंपनियों में उच्च पदों पर कार्यरत लोगों को नेतृत्व के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
नवपंचम राजयोग बनने से मिथुन राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चल रहा कोई विवाद सुलझ सकता है। रिश्तों में मधुरता और भरोसे का भाव बढ़ेगा। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में मेहनत और क्षमता की तारीफ हो सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगोंं के लिए नवपंचम राजयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही करियर के क्षेत्र में नए मौके प्राप्त हो सकते हैं, जिससे प्रमोशन के योग बन सकते हैं। वहीं व्यापार में भी लाभ की संभावना है। वहीं आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।
100 साल बाद दिवाली पर बनेगा शक्तिशाली त्रिग्रही योग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग