Venus And Sun Ki Yuti 2025:  वैदिक ज्योतिष अनुसार इस साल भैया दूज का त्योहार 23 अक्टूबर को है और उसके बाद सूर्य और शुक्र की संयोग तुला राशि में बनेगा। आपको बता दें कि सूर्य ग्रह को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा के कारक माने जाते हैं। वहीं शुक्र ग्रह को वैभव, धन और लग्जरी का दाता माना जाता है। ऐसे में यह संयोग बनने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

धनतेरस से पहले बनेगा पावरफुल गजकेसरी राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, अचानक धनलाभ के योग

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

सूर्य और शुक्र का संयोग धनु राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से 11वें स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि होगी। साथ ही आय के नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं आपकी लाइफ स्टाइल में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा और धन लाभ होगा। साथ ही इस दौरान दोस्तों और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। वहीं शेयर बाजार,सट्टा और लॉटरी से धन की प्राप्ति हो सकती है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और सूर्य का संयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से भाग्य और विदेश स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही रुके हुए कार्य बनेंगे। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं आप घर मकान खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपको इसमें सफलता मिलेगी। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और शांति आएगी। वहीं इस दौरान विदेश में जाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों का सपना पूरा हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

सूर्य और शुक्र का संयोग मकर राशि के लोगों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों का हल निकलेगा, जिसके बाद आप फोकस के साथ अपना काम कर पाएंगे। वहीं व्यापारियों को नए ऑर्डर आने से व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है। साथ ही रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वहीं नौकरी पेशा लोगों को भी धन लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

धनतेरस से पहले बनेगा पावरफुल गजकेसरी राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, अचानक धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल