Ram Bhajan Diwali 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को पूरे देश में दीपावली का पावन पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम 14 वर्षों के वनवास और रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद अयोध्या लौटे थे। उनके स्वागत में अयोध्या वासियों ने दीप प्रज्वलित किए और नगर को दीपों से सजा दिया था। तभी से दीपावली को प्रकाश, विजय और शुभता का प्रतीक पर्व माना जाता है। सनातन परंपरा में दीपावली का दिन भक्ति और आराधना का विशेष अवसर भी माना गया है। इस दिन जहां श्रीराम की पूजा का विधान है, वहीं उनके भजन और आरती का गान भी अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, जो भक्त इस दिन श्रद्धापूर्वक प्रभु श्रीराम के भजन गाते हैं, तो उन्हें उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में इस दीपावली प्रभु श्रीराम के इस भजन को जरूर गाएं।
रघुपति राघव राजाराम (Raghupati Raghav Raja Ram)
रघुपति राघव राजाराम
पतित पावन सीताराम ॥
सुंदर विग्रह मेघश्याम
गंगा तुलसी शालग्राम ॥
रघुपति राघव राजाराम
पतित पावन सीताराम ॥
भद्रगिरीश्वर सीताराम
भगत-जनप्रिय सीताराम ॥
रघुपति राघव राजाराम
पतित पावन सीताराम ॥
जानकीरमणा सीताराम
जयजय राघव सीताराम ॥
रघुपति राघव राजाराम
पतित पावन सीताराम ॥
रघुपति राघव राजाराम
पतित पावन सीताराम ॥
यह भी पढ़ें:
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।