Shani Gochar 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं दिवाली बाद कर्मफदाता और न्यायाधीश  शनि देव की चाल में परिवर्तन होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि 3 अक्तूबर को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी गुरु ग्रह हैं। ऐसे में कुछ राशियों का के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

धन- समृद्धि के लिए आज चंद्र ग्रहण के दौरान करें इन प्रभावशाली मंत्रों और स्त्रोत का पाठ, करियर और कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव की चाल में बदलाव लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से 11वें भाव पर विचरण कर रहे हैं।  इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा और करियर में नई उपलब्धियां मिलेंगी। अवसरों को पहचानें और अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। इंवेस्टमेंट से आपको लाभ होगा। नई नौकरी का ऑफर या प्रमोशन मिल सकता है। यात्राएं फायदेमंद होंगी और बिजनेस में मुनाफा बढ़ेगा। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहेंगे। वहीं आपको स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि ग्रह की चाल में बदलाव करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के दशम स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेादारी मिल सकती है। इस दौरान नई साझेदारियां और व्यापारिक सफलता की संभावना है। इस दौरान आपका जोश बढ़ेगा, जिससे नौकरी या बिजनेस में सफलता मिलेगी। नई जॉब या प्रमोशन का मौका बन सकता है। पैसे के मामले में फायदा होगा, खासकर अगर आप किसी के साथ मिलकर काम करते हैं। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

मकर राशि (Makar Zodiac)

न्यायाधीश शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन मकर के लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि के तीसरे स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस अवधि में आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। कारोबारी वर्ग को शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा और कारोबार का विस्तार होगा। साथ ही नए साझेदारों का साथ मिलेगा। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल होंगे।

Chandra Grahan 2025 : ये 5 मंदिर जिन पर नहीं होता सूतक का प्रभाव, खुलें रहेंगे चंंद्र ग्रहण के समय कपाट, जानिए रहस्य और इतिहास

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल