Diwali 2025 Shubh Sanket: दीपावली का त्योहार सिर्फ रोशनी और मिठाइयों का नहीं, बल्कि शुभ संकेतों और आशीर्वादों का भी पर्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाता है। दिवाली के दिन लोग माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और भगवान श्रीराम की पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। कहा जाता है कि इस दिन अगर आपको कुछ खास चीजें दिख जाएं, तो यह आने वाले समय में शुभ फल का संकेत देती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि दीपावली के किन 5 चीजों का दिखना बेहद शुभ माना जाता है।

हाथी का दिखना

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दीपावली के दिन हाथी का दिखना बेहद शुभ माना जाता है। सनातन धर्म में हाथी को सौभाग्य, शक्ति और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि अगर इस दिन आपको कहीं हाथी दिख जाए, तो समझ लें कि माता लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हैं।

उल्लू का दिखना

उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन माना गया है। इसलिए दिवाली की रात अगर आपको उल्लू दिख जाए तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि माता लक्ष्मी आपकी ओर आकर्षित हो रही हैं और अब आपके जीवन में धन की वर्षा होने वाली है। ऐसा कहा जाता है कि उल्लू को देखना पुराने कर्ज या आर्थिक बाधाओं से मुक्ति दिलाता है और घर में खुशियों की बहार लाता है।

गाय का दिखना

दीपावली के दिन अगर आपको गाय दिखे, तो यह बेहद शुभ माना जाता है। गाय को हिंदू धर्म में माता का दर्जा प्राप्त है और इसे शुद्धता व समृद्धि का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि अगर दिवाली के दिन गाय आपके घर के आसपास या रास्ते में दिख जाए, तो यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य आने वाला है।

सपने में माता लक्ष्मी का आना

अगर दीपावली के दौरान आपको सपने में माता लक्ष्मी दिखाई दें, तो यह सबसे शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि माता की कृपा आप पर पूर्ण रूप से बरस रही है। साथ ही, आपके जीवन की परेशानियां खत्म होंगी और घर में धन, सुख और समृद्धि का आगमन होगा।

छछूंदर का दिखना

अक्सर लोग छछूंदर को तुच्छ जीव मानते हैं, लेकिन दिवाली के दिन इसका दिखना शुभ संकेत माना गया है। कहा जाता है कि अगर इस दिन छछूंदर दिखाई दे जाए तो इसका मतलब है कि आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने वाली है। साथ ही आपको नए आय के स्रोत प्राप्त होंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें