Shani Dev Vakri In Kumbh: वैदिक पंचांग अनुसार इस साल दिवाली का महापर्व 1 नबंवर को मनाया जाएगा। वहीं आपको बता दें कि इस दिन न्याय प्रदाता शनि देव उल्टी चाल चलेंगे। आपको बता दें कि शनि देव कुंभ राशि में 30 साल बाद वक्री हुए हैं। जिससे इस दिवाली कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव वक्री रहेंगे। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप इस कारोबारी सीजन में अच्‍छी कमाई कर पाने में सफल साबित होंगे। आपके बैंक बैलेंस में भी शानदार बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं धन की सेविंग करने में आप सफल रहेंगे।

मेष राशि (Aries Zodiac)

दिवाली पर शनि देव का वक्री होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं आपको करियर में बेहतरीन मौके हासिल होंगे। आपके घर पर मां लक्ष्‍मी की कृपा रहेगी और परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध पहले से अधिक बेहतर होंगे। साथ ही इस दौरान आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही शेयर बाजार सट्टा औक लॉटरी में आपको लाभ हो सकता है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उल्टी चाल चलना लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। साथ ही आप इस बीच अपने परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। साथ ही आपको अपने करियर में भी लाभ मिलेगा। वहीं इस दौरान आप लोकप्रिय होंगे। साथ ही इस अवधि में आफको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024