Shani Margi And Guru Vakri 2025: वैदिक पंचांंग के अनुसार दिवाली का पर्व इस साल 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं दिवाली के बाद कर्मफल दाता शनि और देवताओं के गुरु बृहस्पति की चाल में बदलाव होने जा रहा है। आपको बता दें कि नवंबर के महीने में न्यायाधीश शनि देव सीधी चाल चलने जा रहे हैं। शनि देव मीन राशि में मार्गी होंगे। वहीं इसी महीने सुख- समृद्धि के दाता गुरु वक्री होंगे। मतलब उल्टी चाल चलेंगे। गुरु ग्रह कर्क राशि में वक्री होंगे। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है साथ ही अपार पैसे के साथ पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Libra Zodiac)
गुरु ग्रह का वक्री और शनि देव का मार्गी होना तुला राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी गोचर कुंडली से कर्म भाव पर वक्री तो वहीं शनि देव छठे भाव पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आपको नौकरी और कारोबार में सक्सेस मिल सकती है। साथ ही आपको कोर्ट- कचहरी के मामलोंं में सफलता मिल सकती है। साथ ही कार्यस्थल पर आपको कामकाज में बहुत ही सुकून मिलेगा और आपकी किस्मत का सितारा भी बुलंद होगा। आपको अपने करियर में अचानक ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का उल्टी चाल चलना और शनि देव का मार्गी होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी गोचर कुंडली से धन स्थान पर वक्री तो वहीं शनि देव कर्म भाव पर सीधी चाल चलेंगे। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही काम- कारोबार में सक्सेस मिल सकती है। वहीं इस अवधि में आप कुछ ऐसा करेंगे जिससे समाज में आपके एक अलग और सकारात्मक छवि बनेगी। साथ ही आप अपने ज्ञान से लोगों को प्रभावित करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती मिलेगी।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी तो वहीं गुरु ग्रह का वक्री होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही वह आपकी राशि से तीसरे भाव पर मार्गी होंगे। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर वक्री होंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं जो दंपत्ति संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।