Malavya Rajyog: वैदिक ज्योतिष में मालव्य राजयोग को बेहद शुभ माना गया है। जिस व्यक्ति की कुंडली में यह राजयोग होता है। वह व्यक्ति राजाओं जैसी जिंदगी जीता है। साथ ही उसके पास धन- दौलत की कमी नहीं रहती है। आपको बता दें कि यह दिवाली बाद यह योग बनने जा रहा है। यह योग 30 नवंबर को शुक्र ग्रह के तुला राशि में प्रवेश से बनेगा। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको करियर से जुड़े हर मामले में शानदार सफलता प्राप्‍त होने के योग हैं। कमाई बढ़ाने के लिए नए आइडिया पर काम करेंगे और उसमें सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको इस समय नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय आपके पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है। साथ ही शुक्र ग्रहह आपकी राशि से पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित समाचार मिल सकता है। वहीं समय-समय पर आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

मालव्य राजयोग बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि में ही बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपकी कार्यशैली इस समय अच्छी रहेगी। वहीं व्यापारियों को कारोबार में धन लाभ होगा। करियर से जुड़े कुछ गोल्‍डन चांस आपको मिल सकते हैं। आपकी रुकी हुई योजनाएं फिर से आरंभ हो सकती हैं। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए जो लोग रिसर्च से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं अविवाहित लोगों को इस समय विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

दिवाली बाद बनने जा रहा मालव्य राजयोग आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से धन और वाणी के भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे। वहीं अगर विदेश जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए यह एक शानदार मौका है। साथ ही कारोबारियों को इस समय फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगी छात्र किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल