Venus Planet Gochar In Tula: वैदिक पंचांग के अनुसार दिवाली बाद कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसमें शुक्र ग्रह भी अपनी चाल बदलेंगे। आपको बता दें कि धन और शुक्र के दाता शुक्र 30 नवंबर को अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में शक्र ग्रह के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैंं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैंं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धनभाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आक्समिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में नए मौके मिलेंगे और धन संबंधी मामलों में विशेष लाभ होगा। परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे। वहीं आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। लोगों के साथ नए संबंध स्थापित होंगे। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दांपत्‍य जीवन में सुख समृद्धि के शुभ योग बन रहे हैं। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शक्र ग्रह का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह की एक तो आपकी के राशि स्वामी शनि के साथ मित्रता है। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपके लिए रोजगार में सफलता के योग बन रहे हैं और विदेश यात्रा का प्रयास कर रहे लोगों के लिए यह दौर लाभ देने वाला रहेगा। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त होगा। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संंतान की नौकरी लग सकती है या विवाह हो सकता है। वहीं आपको प्रेम- संबंधों में भी सफलता मिलेगी। वहीं जीवनसाथी के साथ आपके संबंध काफी मधुर होंगे और एक-दूसरे की सलाह से बेहतर काम कर पाएंगे। साथ ही आपके भाग्‍य में वृद्धि होने से आपको धन दौलत की कमी कभी नहीं होगी। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल