Diwali Rangoli Design: हिंदू धर्म में रंगोली का विशेष महत्व है। घर में किसी भी पूजा -पाठ या फिर मांगलिक काम में रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। ऐसे ही दिवाली का पर्व आने वाला है। धनतेरस, छोटी दिवाली से लेकर दीपावली के दिन रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। क्योंकि इस दिन मां लक्ष्मी का आगमन होता है और वह प्रवेश द्वार या फिर घर के अंदर रंगोली देखकर अति प्रसन्न होती है। इसलिए रंगोली बनाने की परंपरा सदियों से ऐसे ही चली आ रही है। अगर आप भी खूबसूरत सी रंगोली बनानी चाहती हैं, तो इन डिजाइन्स को देख सकते हैं। ये खूबसूरत रंगोली आपके घर को चार-चांद लगा देगी।
शास्त्रों के अनुसार, रोजाना प्रवेश द्वारा के दोनों ओर आटा या फिर किसी अन्य सामग्री से रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है। इसलिए अगर आप इस साल दिवाली में खूबसूरत सी रंगोली बनाना चाहते हैं, तो आप आटा, चॉक, रेत, फूल या फिर बाजार में विभिन्न रंग के रेत और लकड़ी की भूसी मिल जाती है। इससे भी आप खूबसूरत सी रंगोली बना सकते हैं।

अगर आप फूलों से खूबसूरत डिजाइन बनाना चाहते हैं, तो इस सिंपल रंगोली को बना सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे, तो विभिन्न प्रकार के रंगों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये डिजाइन थोड़ी हटकर कर हैं। इस बार आप चाहे, तो इस रंगोली डिजाइन को बना सकते हैं। ये ब्राइट कलर और फूल आपके घर की खूबसूरती को और अधिक बढ़ा देंगे।

अगर आप सिंपर कम रंगों का इस्तेमाल करके रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इस डिजाइन्स को ट्राई कर सकते हैं। इसमें आप कलर्स के साथ-साथ फूल का यूज करने के साथ आर्टिफिशियल दीपक रख सकते हैं।




Pic Credit- Instagram/draw.world.i/triveni.art.gallery/