Sagittarius Yearly Horoscope Prediction 2026 in Hindi, Dhanu Rashi Ka Varshik Rashifal ( धनु वार्षिक राशिफल 2026): धनु राशि के जातकों के लिए नया साल सूर्य के कारण अधिकार, सत्ता, वर्चस्व आदि लेकर आ सकता है। साल के आरंभ में सूर्य और मंगल लग्न भाव में विराजमान होंगे। इस राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति की बात करें, तो आरंभ में सप्तम भाव में और 2 जून के बाद अष्टम भाव में संचरण करेंगे। इसके अलावा अन्य ग्रहों की स्थिति की बाद करें, तो राहु तीसरे भाव में, शनि चौथे भाव में और केतु पंचम भाव में स्थित रहेंगे। इस राशि में मंगल और सूर्य प्रबल योगकारक होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में काफी अधिक प्रभाव नए साल में देखने को मिलने वाला है। धनु राशि के लिए सूर्य हमेशा से ही भाग्येश में रहते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को सूर्य का सबसे अधिक साथ मिल सकता है। आइए जानते हैं आर्थिक, करियर, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन के क्षेत्र में कैसा बीतेगा धनु राशि के जातकों का नया साल 2026…
धनु राशिफल 2026-आर्थिक स्थिति (Sagittarius Finance Horoscope 2026)
धनु राशि के जातकों की नए साल 2026 में आर्थिक स्थिति की बात करें, तो मिला-जुला परिणाम पड़ने वाला है। साल के आरंभ में बेवजह खर्च से परेशान रह सकते हैं। लेकिन समय के साथ स्थितियां कंट्रोल में आ सकती है। गुरु 2 जून को जब अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे, तो लग्न भाव में दृष्टि डालेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। आय में तेजी से सुधार हो सकता है। प्रॉपर्टी-वाहन से लाभ मिलने के कई चांसेस बन सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। विदेश से जुड़े जातकों को धन लाभ हो सकता है। शनि की ढैया होने के बावजूद आपको प्रॉपर्टी, भूमि और वाहन सुख मिल सकता है।
धनु राशिफल 2026- शिक्षा (Sagittarius Education Horoscope 2026)
इस राशि के जातकों के लिए फरवरी के बाद का समय काफी अच्छा हो सकता है। वर्ष की शुरुआत में छात्रों को कई चुनौतियाों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि सूर्य और मंगल दोनों ही लग्न भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में पढ़ाई पर मन नहीं लगेगा। फरवरी के बाद दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन करने पर प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। अप्रैल- मई के दौरान सूर्य अपनी उच्च अवस्था में होंगे। इस दौरान आपको शानदार रिजल्ट मिल सकता है। इसके अलावा गुरु अष्टम भाव में रहकर शोध, मेडिकल, साइकोलॉजी, विज्ञान या फिर आध्यात्मिक क्षेत्र में काफी सफलता दिला सकता है।
धनु राशिफल 2026- करियर (Sagittarius Career Horoscope 2026)
धनु राशि के जातकों का साल 2026 में मिश्रित प्रभाव देखने को मिलने वाला है। साल के आरंभ में बुध और बृहस्पति वक्री हो रहेंगे। ऐसे में कुछ परेशानियों के साथ काम में देरी हो सकती है। इस अवधि में निर्णय लेने में परेशानी होने से लेकर कार्यस्थल में तनाव हो सकता है। बेकार की अफवाह या फिर झगड़े पर न पड़ें, तो अच्छा होगा। इस राशि की गोचर कुंडली में 12वें और 8वें भाव में सूर्य और शनि की स्थिति भी थोड़ी चुनौतियां ला सकती है। इसलिए किसी भी प्रकार का निर्णय जल्दबाजी में बिल्कुल न लें। लेकिन गुरु की शुभ दृष्टि के कारण इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में नए अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। 2 जून से 31 अक्टूबर तक बृहस्पति की उच्च राशि कर्क में होने से इस राशि पर दृष्टि पड़ेगी। ऐसे नमें इस राशि के जातकों को धन लाभ, पदोन्नति और करियर में सकारात्मक बदलाव लाएगी।
धनु राशिफल 2026 – व्यापार ( Sagittarius Business Horoscope 2026)
इस राशि के जातकों के व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो सूर्य और मंगल के कारण कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं। इसके अलावा आपके गुस्से के कारण पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में भारी नुकसान हो सकता है। फरवरी में काफी ध्यान रखने की जरूरत है। गुरु के कारण 2 जून तक इस राशि के जातकों को बिजनेस के लिए अच्छा पार्टनर मिल सकता है। व्यापार में बड़ा विस्तार से लेकर नई डील साइन हो सकती है। ऐसे में आपके सम्मान के साथ-साथ धन वृद्धि के योग बन रहे हैं। 2 जून के बाद गुरु अष्टम में आ जाएंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को बड़े नुकसान से बचाव होगा। छिपे हुए व्यापार में कई अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा विदेश में व्यापार की कोशिश कर जातकों को विशेष फलों की प्राप्ति हो सकती है। राहु के कारण डिजिटल व्यापार, सोशल मीडिया, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आदि के द्वारा किए गए बिजनेस में खूब लाभ मिल सकता है।
धनु राशिफल 2026- वैवाहिक जीवन (Sagittarius Marriage & Relationships Horoscope 2026)
लव लाइफ और दांपत्य जीवन के मामले में नया साल काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। साल के आरंभ में वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती है। इस राशि के जातकों के पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में तनाव से लेकर चिड़चिड़ापन हो सकता है। सूर्य के कारण आपके रिश्ते में मतभेद होगा और बेकार की तकरार शुरू हो सकती है। बृहस्पति के सप्तम भाव में आने और धनु राशि पर दृष्टि डालने के बाद इस राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में अच्छा असर देखने को मिलने वाला है। अविवाहितों को शादी का भी प्रस्ताव मिल सकता है। शनि की ढैया का हल्का प्रभाव रहेगा। ऐसे में जीवनसाथी के सेहत का खास ख्याल रखें।
धनु राशिफल 2026- स्वास्थ्य (Sagittarius Health Horoscope 2026)
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से साल के शुरुआती दिन काफी कमजोर साबित हो सकते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को छोटी-छोटी बीमारियां लगी रहेगी। सिरदर्द, हाई ब्लड प्रेशर, गुस्सा, एंजाइटी और पाचन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा शनि की दृष्टि इस राशि पर होने के कारण हड्डियों से जु़ड़ी समस्याएं हो सकती है। लेकिन गुरु की दृष्टि स्वास्थ्य को संभालने में मदद कर सकती है। अप्रैल- मई के बाद आपकी सेहत पर अच्छा सुधार देखने को मिल सकता है।
नए साल में कर्मफल दाता शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को सेहत, व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि की घातक दृष्टि किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें
| मेष वार्षिक राशिफल 2026 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2026 |
| मिथुन वार्षिक राशिफल 2026 | कर्क वार्षिक राशिफल 2026 |
| सिंह वार्षिक राशिफल 2026 | कन्या वार्षिक राशिफल 2026 |
| तुला वार्षिक राशिफल | वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026 |
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
