Surya Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार इस साल धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं इससे एक दिन पहले 17 अक्टूबर को ग्रहों के राजा सूर्य की चाल में बदलाव होने जा रहा है। आपको बता दें कि सूर्य देव तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। सथ ही पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से 11वें भाव पर होगा। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी वृद्धि हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए सोर्स से आप धन कमा सकते हैं। वहीं साथ ही धन से जुड़ी कई पुरानी समस्याओं से भी आपको छुटकारा मिलेगा। इस समय आपको इंवेस्टमेंट से लाभ होगा। वहीं करियर के क्षेत्र में नए मौके प्राप्त हो सकते हैं, जिससे प्रमोशन के योग बन सकते हैं। साथ ही वहीं व्यापार में भी लाभ की संभावना है। वहीं आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य आपकी गोचर कुंडली से सुभ और प्रापर्टी के स्थान पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आप इस दौरान वाहन और कोई प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही सामाजिक कार्यों में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपकी तरक्की होगी। व्यवसाय में नए अवसर सामने आएंगे और कोई पुराना रुका हुआ प्रोजेक्ट अब गति पकड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चल रहा कोई विवाद सुलझ सकता है। साथ ही इस समय आपके माता के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे।
तुला राशि (Libra Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन तुल राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव संचऱण करने जा रहे हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं प्रोफेशनल जीवन में स्थिरता और तरक्की लाएगी। जो लोग नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय उत्तम रहेगा। कंपनियों में उच्च पदों पर कार्यरत लोगों को नेतृत्व के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।